जमशेदपुर में इनोवेशन समिट 2026- यंग माइंड्स को मिलेगा मंच

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Innovation Summit 2026 in Jamshedpur – A platform for young minds

REPORT- PREM SHRIVASTAVA

टॉप 5 मॉडल को फंडिंग और मेंटरशिप

जमशेदपुर। बी.ए. कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (BACET) और इनोवेशन समिट–स्पेसशिप 2026 की आयोजन समिति आगामी 18 जनवरी 2026 को जमशेदपुर में इनोवेशन समिट 2026 का भव्य आयोजन कर रही है। इसका उद्देश्य युवा प्रतिभाओं के अभिनव विचारों को मंच देना और उनके मॉडल को वास्तविक रूप में विकसित करने में मदद करना है।

कौन-कौन कर सकेंगे भागीदारी

इस समिट में कक्षा 8 से ऊपर के छात्र, पॉलिटेक्निक/डिप्लोमा, स्नातक/स्नातकोत्तर विद्यार्थी, उद्यमी, फैकल्टी और उद्योग विशेषज्ञ भाग ले सकेंगे। प्रतिभागी किसी भी सामाजिक या तकनीकी समस्या के समाधान पर आधारित एआई और हार्डकोर टेक्नोलॉजी से जुड़े मॉडल प्रस्तुत करेंगे।

समिट में प्रस्तुत सभी मॉडलों का मूल्यांकन एनआईटी जमशेदपुर और एनएमएल के विशेषज्ञ करेंगे। टॉप पाँच टीमों को न केवल पुरस्कृत किया जाएगा, बल्कि उन्हें मेंटोरशिप, इन्क्यूबेशन सपोर्ट, आर्थिक सहायता और निवेश का अवसर भी मिलेगा। इसके लिए कई निवेशक भी समिट में शामिल होंगे।

अमेरिका और बेंगलुरु के युवा उद्यमी होंगे मौजूद

समिट की खास बात यह है कि अमेरिका और बेंगलुरु में सफल स्टार्टअप चला रहे पाँच युवा उद्यमी विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। इनमें से चार जमशेदपुर के निवासी हैं। ये युवा प्रतिभागियों को आइडिया से स्टार्टअप तक की यात्रा, चुनौतियाँ और अवसरों पर अपने अनुभव साझा करेंगे।

विशेष अतिथि उद्यमी हैं:

  1. अभिषेक कुमार– CIO, Aeroshope & Co-founder, Two Atom, USA
  2. रंजन कुमार– टेक लीड, Meta (Facebook), USA
  3. वत्सला उपाध्याय– Founder & CEO, AI Junoon, USA
  4. सुधाकर कंडानाला– Founder, Silver Business Services, USA
  5. अभिजीत कुमार– Co-founder, ClientTel & GoCattles, Bengaluru

ब्यूरोक्रेट्स देंगे स्टार्टअप शुरू करने का ‘होमवर्क’

समिट में पाँच विशिष्ट अतिथि, जो पहले स्टार्टअप कर चुके हैं और अब UPSC के माध्यम से विभिन्न पदों पर कार्यरत हैं, युवाओं को बताएंगे कि स्टार्टअप शुरू करने से पहले प्लानिंग, रिसर्च और सरकारी योजनाओं की जानकारी कैसे लें।

विशिष्ट अतिथि हैं:

  • प्रभात कुमार (IPS), एसएसपी धनबाद
  • अन्या दास (IAS), डिप्टी सेक्रेटरी, उड़ीसा सरकार
  • कुमार शिवाशीष (IPS), सिटी एसपी, जमशेदपुर
  • सुमित कुमार ठाकुर (IAS), सब-कलक्टर/SDM, केरल
  • कनिष्क (IAS), असिस्टेंट कमिश्नर, कमर्शियल टैक्स, कर्नाटक

समिट की मुख्य विशेषताएँ

  • स्टार्टअप आइडिया पिचिंग शुल्क: ₹500 प्रति टीम (1–4 सदस्य)
  • श्रोता के रूप में भागीदारी शुल्क: ₹100 प्रति व्यक्ति
  • पंजीकरण अंतिम तिथि: 20 दिसंबर 2025
  • चयनित टीमों को: मेंटोरशिप + इन्क्यूबेशन सपोर्ट + सीड फंडिंग + प्रमाणपत्र + स्टार्टअप सहयोग

2035 तक भारत की GDP में बढ़ोतरी का अनुमान

प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया गया कि एआई के तेजी से बढ़ते प्रभाव के चलते वैश्विक अर्थव्यवस्था और भारत की GDP में बड़ा बदलाव आ सकता है। पेन व्हॉर्टन बजट मॉडल (2025) के अनुसार, 2035 तक जेनरेटिव एआई वैश्विक GDP में 1.5% की वृद्धि दर्ज कर सकता है।

एक्सेंचर की रिपोर्ट के मुताबिक, एआई 2035 तक भारत की वार्षिक GDP वृद्धि दर को 1.3 प्रतिशत पॉइंट तक बढ़ा सकता है, जिससे वृद्धि दर 7.3–8.3% तक पहुंच सकती है। नीति आयोग के अनुसार, एआई अपनाने से 2035 तक भारत की GDP में 500–600 बिलियन डॉलर का अतिरिक्त योगदान संभव है।

- Advertisement -
Ad imageAd image

Bhopal: पैक्स सदस्यता पोर्टल का सर्वव्यापीकरण, किसानों के लिए डिजिटल सहकारिता की ऐतिहासिक पहल

Bhopal: मध्यप्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा आज रवीन्द्र भवन

Crime Investigation: तखतपुर में अज्ञात युवक की लाश मिलने से सनसनी, पुलिस जांच जारी

Crime Investigation: तखतपुर में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के पास अज्ञात युवक का

Crime Investigation: तखतपुर में अज्ञात युवक की लाश मिलने से सनसनी, पुलिस जांच जारी

Crime Investigation: तखतपुर में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के पास अज्ञात युवक का

IPL 2026 : प्लेऑफ की तरफ गुजरात की तेज रफ्तार, RCB को बड़ा झटका

Edit by : Aanya Saran IPL 2026 : अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी

Chamba: कोटी पुल के पास खाई में गिरी कार, गर्भवती महिला समेत 5 घायल

Chamba: हिमाचल के चंबा जिले में सलूणी-चंबा मार्ग पर बड़ा सड़क हादसा

Bhopal: पैक्स सदस्यता पोर्टल का सर्वव्यापीकरण, किसानों के लिए डिजिटल सहकारिता की ऐतिहासिक पहल

Bhopal: मध्यप्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा आज रवीन्द्र भवन

Determination and Hard Work: बाबा आशीष केरकेट्टा की मेहनत और संघर्ष की प्रेरक कहानी

Determination and Hard Work:सरगुजा जिले का एक युवा छात्र, बाबा आशीष केरकेट्टा,

Educational Excellence: सरगुजा जिले का शैक्षिक उत्कृष्टता में अभूतपूर्व प्रदर्शन

Educational Excellence: सरगुजा जिले ने इस वर्ष माध्यमिक शिक्षा मंडल की बोर्ड

Kailash Mansarovar Yatra 2026: जून से अगस्त तक होगी यात्रा, जानें कब करें आवेदन

Kailash Mansarovar Yatra 2026: भारत सरकार के विदेश मंत्रालय ने कैलाश मानसरोवर

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें.. 1. विधानसभा में महिला आरक्षण

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें... 1. जबलपुर में क्रूज हादसा,

Horoscope: जानें आज का राशिफल

Horoscope: 1 मई 2026, शुक्रवार का दिन आध्यात्मिक दृष्टि से बेहद खास

MPHeliTourism : एमपी में आसमान से आस्था का सफर, CM डॉ मोहन यादव ने की पहल

Report- Aakash Sen MPHeliTourism : आस्था, आध्यात्म और अद्भुत शिल्पकला का अनूठा

Bargi Dam Ccruise Accident : बरगी डैम में क्रूज हादसा, 4 की मौत; कई लोग लापता

रिपोर्ट-सोमनाथ मिश्रा Bargi Dam Ccruise Accident : तेज तूफान के बीच पर्यटकों