,

सीहोर में रिश्तों की अनोखी मिसाल: जेठ बने बड़े भाई, निभाया दिवंगत भाई की पत्नी के पुनर्विवाह का फर्ज

Report: Preamnarayan

सीहोर: जिले से रिश्तों की मर्यादा और इंसानियत को नई परिभाषा देती एक मिसाल सामने आई है। गंज निवासी सुरेंद्र राठौर एवं नकुल राठौर ने अपने दिवंगत छोटे भाई की पत्नी का पुनर्विवाह कराकर समाज के सामने एक अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया है। भाइयों ने न केवल भाई बनकर अपनी बहु के प्रति जिम्मेदारी निभाई, बल्कि विवाह की सभी रस्में स्वयं निभाकर मानवता की मिसाल कायम की।

जानकारी के अनुसार, राठौर परिवार के सबसे छोटे बेटे रजत राठौर का विवाह सागर निवासी प्रतिभा राठौर से हुआ था। विवाह को अभी महज 9 महीने ही बीते थे कि अचानक हार्ट अटैक आने से रजत का असामयिक निधन हो गया। कम उम्र में विधवा हुई प्रतिभा का भविष्य संकट में आ गया, लेकिन परिवार ने उसे सहारे के बजाय अकेला छोड़ने के बजाय नई जिंदगी देने का फैसला किया। रजत के बड़े भाई सुरेंद्र राठौर और नकुल राठौर ने समाज की रूढ़ियों से ऊपर उठते हुए बहू के पुनर्विवाह की पहल की। विवाह समारोह में दोनों भाइयों ने खुद भाई बनकर हर धार्मिक और सामाजिक रस्म निभाई। इस दौरान ससुराल पक्ष ने कन्यादान कर बहु को बेटी की तरह विदा किया, और गृहस्थी का संपूर्ण सामान उपहार स्वरूप भेंट किया।

मीडिया से बातचीत में ससुराल पक्ष ने कहा,
“रजत के निधन के बाद से ही प्रतिभा के भविष्य की चिंता हमें सताती रही। हमने तय किया कि उसे जीवन में आगे बढ़ने का पूरा अधिकार मिलना चाहिए। आज हमें बहुत सुकून है कि हमने उसका पुनर्विवाह कराया। हमें विश्वास है कि यह पहल समाज में एक सकारात्मक संदेश देगी।” यह आयोजन केवल एक विवाह नहीं, बल्कि एक सोच का परिवर्तन है। जहां समाज अक्सर विधवा महिलाओं को अकेलेपन की ओर धकेल देता है, वहीं राठौर परिवार ने यह साबित कर दिया कि इंसानियत, संवेदना और कर्तव्य ही सच्चे रिश्ते होते हैं।

Kota Dussehra Mela: 133वें राष्ट्रीय दशहरा मेले में राम-रस धारा और रामलीला का भव्य शुभारंभ

कोटा। Kota Dussehra Mela: राजस्थान के कोटा में 133वें राष्ट्रीय दशहरा मेले…

Panipat Robbery Case: 6 जिलों में वारदातों के आरोप, 16 FIR वाला हाकिम खान गिरफ्तार

पानीपत। Panipat Robbery Case: हरियाणा में लूटपाट और चोरी के कई मामलों…

Dhami Cabinet Meeting: धामी कैबिनेट के 13 प्रस्तावों पर मुहर, अग्निवीरों को भर्ती में मिलेगी अतिरिक्त छूट

हरिद्वार। Dhami Cabinet Meeting: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता…

Ranji Trophy : सौराष्ट्र के लिए जडेजा ने ठोका शतक, 392 रन पर सिमटी टीम

Ranji Trophy : रणजी ट्रॉफी के नए मुकाबलों में भारतीय क्रिकेटरों का…

Morena Shepherd Murder: मुरैना में पुरानी रंजिश में चरवाहे की हत्या, 25 भैंस ले जाने का भी आरोप

संवाददाता- प्रताप सिंह बघेल Morena Shepherd Murder मुरैना जिले के सरायछोला थाना…

सऊदी अरब के Riyadh Airport पर फिर हमला, भारतीय समेत 13 की मौत; हूतियों की चेतावनी से बढ़ा तनाव

Riyadh Airport: सऊदी अरब की राजधानी रियाद स्थित किंग खालिद इंटरनेशनल एयरपोर्ट…

Trump प्रशासन को बड़ा झटका, टैक्सपेयर्स के पैसों से चल रहे टीवी विज्ञापनों पर कोर्ट ने लगाई रोक

Trump : अमेरिका में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन को सरकारी विज्ञापन…