,

उन्नाव: राठौर ट्रेडर्स के कारखाने में भीषण आग, मशीनें व लईया की सैकड़ों बोरियाँ जलकर खाक

- Advertisement -
Ad imageAd image
Unnao: Massive fire in Rathore Traders' factory, machines and hundreds of sacks of Laiya burnt to ashes.

REPORT- RAGHVENDRA SINGH

बारह से तेरह लाख रुपये के नुकसान का अनुमान

नगर पंचायत मोहान के कटरा मोहल्ले में सोमवार तड़के उस समय अफरा-तफरी मच गई जब राठौर ट्रेडर्स के लईया और चुरा बनाने वाले कारखाने में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी विकराल थी कि कुछ ही मिनटों में कारखाने में रखी सैकड़ों बोरी लईया जलकर राख में बदल गई। वहीं, लईया बनाने वाली लाखों रुपये की मशीनें भी पूरी तरह जल गईं, जबकि अन्य मशीनों को भी भारी क्षति पहुँची है।

शौच के लिए निकले युवक ने देखीं उठती लपटें

घटना तड़के तब सामने आई जब मोहल्ले के निवासी पुष्पेंद्र शौच के लिए उठे और कारखाने से उठती आग की ऊँची लपटें देखीं। यह दृश्य देखकर उनके होश उड़ गए। उन्होंने तत्काल घरवालों को जगाया और आग बुझाने का प्रयास भी किया, लेकिन आग इतनी भीषण थी कि उस पर नियंत्रण पाना संभव नहीं था।

इसके बाद तुरंत फायर ब्रिगेड और पुलिस को सूचना दी गई। दमकल टीम मौके पर पहुँची और कई घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।

लाखों के नुकसान का अनुमान

कारखाना मालिक रमेश चन्द्र ने बताया कि इस आगजनी में करीब 12 से 13 लाख रुपये तक का नुकसान हुआ है। इसमें तैयार लईया, सैकड़ों बोरी कच्चा माल, लईया बनाने वाली महंगी मशीनें और अन्य उपकरण पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए हैं।

कारणों की जाँच जारी

अभी तक आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है। पुलिस और फायर विभाग मौके का निरीक्षण कर यह पता लगाने में जुटे हैं कि आग शॉर्ट सर्किट से लगी या किसी अन्य कारण से।

कटरा मोहल्ले में सुबह से ही लोग इस दर्दनाक घटना की चर्चा करते नजर आए, वहीं व्यापारी समुदाय ने भी इसे बड़ी आर्थिक हानि बताया।

बेटी आयरा और बेटे यथर्व संग Radhika Pandit ने की पूजा, वीडियो कॉल से जुड़े यश

Radhika Pandit : कन्नड़ अभिनेत्री राधिका पंडित ने बेंगलुरु स्थित अपने घर

Canada के गुरुद्वारे में अरदास के दौरान चाकूबाजी, 2 लोग गंभीर घायल

Canada: कनाडा के अल्बर्टा प्रांत के एडमोंटन में एक गुरुद्वारे के भीतर

Alaska में लैंडिंग के दौरान विमान क्रैश, 8 लोगों की मौत; घने कोहरे के बीच हुआ हादसा

Alaska: अमेरिका के अलास्का में एक सैन्य एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान

Siliguri Corridor की सुरक्षा होगी और मजबूत, अमित शाह ने बताया खास प्लान

Siliguri Corridor: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी

Aravalli Illegal Mining Action : अरावली क्षेत्र में अवैध खनन पर कार्रवाई, वन विभाग की टीम को देख जेसीबी चालक फरार

रिपोर्ट: गुलशन कुमार Aravalli Illegal Mining Action : महेंद्रगढ़। हरियाणा के महेंद्रगढ़

Migraine Causes: महिलाओं को पुरुषों से ज्यादा क्यों होता है माइग्रेन? जानिए हार्मोन के अलावा ये कारण भी

Migraine Causes: माइग्रेन को अक्सर सामान्य सिरदर्द समझकर नजरअंदाज कर दिया जाता

Job News: रेलवे में अप्रेंटिस के 3205 पदों पर भर्ती, 31 अगस्त तक करें आवेदन

Job News: रेलवे में अप्रेंटिसशिप करने का सपना देख रहे युवाओं के