,

मुरादाबाद : एसआईआर प्रक्रिया के दौरान आत्महत्या करने वाले बीएलओ सर्वेश सिंह के परिवार से मिले कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय

Moradabad: Congress State President Ajay Rai met the family of BLO Sarvesh Singh who committed suicide during the SIR process.

REPORT- DANVEER SINGH

मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय आज मुरादाबाद पहुंचे, जहां उन्होंने एसआईआर प्रक्रिया के दौरान आत्महत्या करने वाले बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) सर्वेश सिंह के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी।

बता दें कि कुछ दिन पहले भोजपुर थाना क्षेत्र के बहेड़ी गांव निवासी बीएलओ सर्वेश सिंह ने कथित तौर पर काम के बढ़ते दबाव के चलते आत्महत्या कर ली थी। घटना से पूर्व उन्होंने एक वीडियो भी रिकॉर्ड किया था, जिसमें वह अपनी मां और पत्नी से माफी मांगते हुए कह रहे थे कि काश वह इस कार्य में निपुण हो पाते। इस घटना ने पूरे मुरादाबाद प्रशासन को झकझोर दिया था।

इसी बीच मुरादाबाद की एक अन्य बीएलओ आभा सोलोमन ड्यूटी के दौरान अचानक बेहोश हो गई थीं। उन्हें ब्रेन हेमरेज होने के बाद गंभीर स्थिति में वेंटिलेटर पर रखा गया है। इन दोनों घटनाओं को लेकर विपक्ष लगातार सरकार पर सवाल उठा रहा है।

अजय राय ने आभा सोलोमन और सर्वेश सिंह के परिवार से की मुलाकात

मुरादाबाद पहुंचकर अजय राय सबसे पहले बीमार बीएलओ आभा सोलोमन के घर गए और उनके परिजनों से हालचाल जाना। उन्होंने परिजनों को हर संभव मदद का आश्वासन दिया। इसके बाद वे अस्पताल पहुंचकर आभा का स्वास्थ्य अपडेट भी लिया।

इसके पश्चात अजय राय आत्महत्या करने वाले बीएलओ सर्वेश सिंह के घर पहुंचे। यहां उन्होंने शोकाकुल परिवार से संवेदना व्यक्त की और कांग्रेस की ओर से हर स्तर पर सहयोग का भरोसा दिया।

सरकार पर निशाना

मीडिया से बातचीत में अजय राय ने कहा कि
“आज सरकारी कर्मचारी होना भी गुनाह हो गया है। बीएलओ पर अनावश्यक दबाव बनाया जा रहा है और इसी कारण इस तरह की घटनाएँ सामने आ रही हैं। सरकार अंधी और बहरी हो गई है।”

उन्होंने मांग की कि—

  • मृतक बीएलओ सर्वेश सिंह की पत्नी को शिक्षण कार्य में नौकरी दी जाए
  • परिवार को 1 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाए
  • बच्चों की शिक्षा का उचित प्रबंध किया जाए

अजय राय ने कहा कि मृतक की पत्नी एमए और बीएड पास हैं, ऐसे में उन्हें चौथी श्रेणी की नौकरी देने की बात करना न्यायसंगत नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान शासन में कर्मचारी लगातार दबाव और असुरक्षा झेल रहे हैं।

जब उनसे पूछा गया कि क्या कांग्रेस पार्टी सर्वेश सिंह के परिवार के लिए कोई विशेष सहायता की घोषणा करेगी, तो उन्होंने कहा कि
“कांग्रेस का हर कार्यकर्ता दुख की इस घड़ी में परिवार के साथ खड़ा है।”

मुरादाबाद की इन दोनों घटनाओं ने शासन-प्रशासन में कार्यरत कर्मचारियों की सुरक्षा और कामकाज के बोझ को लेकर नए सवाल खड़े कर दिए हैं।

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. दमोह से रवाना होगी सनातन…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. डोंगरगढ़ में मां-बेटे की हत्या,…

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. दमोह से रवाना होगी सनातन…

Chanakya Niti 13 October 2026: सफलता चाहिए तो आज ही अपनाएं चाणक्य की ये 5 नीतियां

Chanakya Niti 13 October 2026: आचार्य चाणक्य को प्राचीन भारत के प्रमुख…

Kota Dussehra Mela: 133वें राष्ट्रीय दशहरा मेले में राम-रस धारा और रामलीला का भव्य शुभारंभ

कोटा। Kota Dussehra Mela: राजस्थान के कोटा में 133वें राष्ट्रीय दशहरा मेले…

Panipat Robbery Case: 6 जिलों में वारदातों के आरोप, 16 FIR वाला हाकिम खान गिरफ्तार

पानीपत। Panipat Robbery Case: हरियाणा में लूटपाट और चोरी के कई मामलों…

Dhami Cabinet Meeting: धामी कैबिनेट के 13 प्रस्तावों पर मुहर, अग्निवीरों को भर्ती में मिलेगी अतिरिक्त छूट

हरिद्वार। Dhami Cabinet Meeting: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता…

Ranji Trophy : सौराष्ट्र के लिए जडेजा ने ठोका शतक, 392 रन पर सिमटी टीम

Ranji Trophy : रणजी ट्रॉफी के नए मुकाबलों में भारतीय क्रिकेटरों का…