गोरखपुर : दोस्तों ने ही की अंबुज मणि उर्फ़ रिशु की हत्या

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Gorakhpur: Ambuj Mani alias Rishu was murdered by his friends.

REPORT- ARUN KUMAR

दो गिरफ्तार – तीन आरोपी फरार

गोरखपुर में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहां लेनदेन के विवाद में दोस्तों ने ही 20 वर्षीय अंबुज मणि उर्फ़ रिशु की बेरहमी से हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी उसके शव को कार से करीब 50 किलोमीटर दूर महराजगंज जिले ले गए और सिर एवं धड़ को अलग-अलग स्थानों पर फेंक दिया।

26 नवंबर को अंबुज हुआ था लापता

तिवारीपुर थाना क्षेत्र के सूरजकुंड पावर हाउस के पास रहने वाले संतोष मणि त्रिपाठी के बेटे अंबुज मणि को 26 नवंबर को उसके दोस्त आयुष एर्टिगा कार में लेकर गया था। घरवालों ने सोचा था कि वह किसी कार्यक्रम में गया है, लेकिन देर रात तक वापस न आने पर परिजनों की चिंता बढ़ गई। अगले दिन भी कोई जानकारी नहीं मिलने पर परिजनों ने रिश्तेदारों में फोन कर खोजबीन की, लेकिन कुछ पता नहीं चला।

28 नवंबर को अंबुज के पिता ने तिवारीपुर थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई और आईजीआरएस पर भी शिकायत दर्ज की।

29 नवंबर को दो आरोपी पुलिस हिरासत में

गुमशुदगी की जांच के दौरान पुलिस ने अंबुज के फोन को सर्विलांस पर लगाया और 50 से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगाले। जांच में आयुष और उसके एक अन्य साथी पर शक गहराया। 29 नवंबर को पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया। सख़्त पूछताछ में दोनों ने हत्या की बात कबूल कर ली।

आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम ने महराजगंज जिले से अंबुज का क्षत-विक्षत शव बरामद किया। शव की हालत ऐसी थी कि परिजन पहचान भी नहीं पा रहे थे। मृतक के पिता शिनाख्त के लिए महराजगंज पहुंचे।

घटनास्थल से फोरेंसिक टीम ने अहम साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस जांच में मोबाइल लोकेशन भी घटनास्थल के आसपास पाई गई।

लेनदेन के विवाद में की गई थी हत्या

पुलिस के अनुसार दोस्तों के बीच पैसों के लेनदेन को लेकर विवाद था। इसी रंजिश में अंबुज की पहले कुल्हाड़ी से गला काटकर हत्या की गई और फिर सबूत मिटाने के लिए शव को दूर ले जाकर अलग-अलग जगह फेंक दिया गया।

मुख्य आरोपी समेत दो को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि तीन आरोपी अभी भी फरार हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है।

पड़ोसियों में मातम

पड़ोसियों ने बताया कि अंबुज घर का इकलौता बेटा था और पढ़ाई के साथ काम कर परिवार का सहारा बन रहा था। आर्थिक स्थिति मजबूत नहीं थी, लेकिन वह मेहनती और संस्कारी लड़का माना जाता था। उसकी निर्मम हत्या से पूरे इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल है।

पुलिस जल्द ही फरार आरोपियों को पकड़ने का दावा कर रही है। वहीं, परिजन बेटे के लिए न्याय और दोषियों के लिए कड़ी सज़ा की मांग कर रहे हैं।

- Advertisement -
Ad imageAd image

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. कटनी मदरसा केस पर

Pond Drowning Accident: सक्ती में दर्दनाक हादसा, तालाब में डूबने से 6 वर्षीय जुड़वा बच्चियों की मौत

Pond Drowning Accident: नहाते समय खेलते-खेलते गहरे पानी में पहुंचीं मासूम बच्चियां

West Bengal चुनाव में सख्ती, हिंसा के डर से 7 सीटों पर NIA तैनात, सुरक्षा कड़ी

West Bengal: पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण के मतदान के बीच चुनाव

Iran को रूस का खुला समर्थन, बोला- हम सब कुछ करने को तैयार

Iran: ईरान और अमेरिका-इजरायल के बीच जारी तनाव के बीच अब रूस

UAE का बड़ा फैसला, 1 मई से OPEC और OPEC+ से बाहर होगा देश

UAE: संयुक्त अरब अमीरात ने मंगलवार को एक बड़ा ऐलान करते हुए

Trump on Germany: ईरान न्यूक्लियर मुद्दे पर ट्रंप का बड़ा बयान, जर्मनी पर साधा निशाना

Trump on Germany: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जर्मनी को लेकर

Weather Update: दिल्ली-NCR में आंधी-बारिश से गर्मी से राहत, IMD का अलर्ट जारी

Weather Update: दिल्ली, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में भीषण

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें.. 1. बस्तर में पास्टर की

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. कटनी मदरसा केस पर

Bilaspur assault case: बिलासपुर में सामूहिक हमला, मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, 10 आरोपी गिरफ्तार

Bilaspur assault case: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले से एक चौंकाने वाला मामला

Horoscope: जानें आज का राशिफल

Horoscope: 29 अप्रैल 2026, बुधवार का दिन भगवान गणेश और बुध ग्रह

OBC Census Controversy : जनगणना में OBC कॉलम नहीं होने पर बवाल, 27% आरक्षण को लेकर उठे सवाल

OBC Census Controversy : पिछड़ा वर्ग ने जताई नाराजगी, जनसंख्या आंकड़ों की

Traditional Wedding Procession : सेलूद में बैलगाड़ी पर निकली अनोखी बारात, सादगी और परंपरा ने जीता दिल

Traditional Wedding Procession : लग्जरी कार छोड़ दूल्हा पहुंचा बैलगाड़ी से, बिना

Bhopal मंत्री-परिषद की बैठक में विकास योजनाओं के लिये 26 हजार 800 करोड़ रूपये की स्वीकृति

Bhopal मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को मंत्रालय में

Godda: पुलिया से टकराई तेज रफ्तार बाइक, महिला की मौके पर ही मौत; दो बच्चे घायल, एक की हालत गंभीर

Godda जिले के मेहरमा थाना क्षेत्र अंतर्गत बाजितपुर-खिरौंधी मुख्य मार्ग पर मंगलवार