,

खजराना पुलिस ने पकड़ा चाइनीज़ मांझा का बड़ा जखीरा, 4.75 लाख से अधिक की कीमत के 912 रोल जब्त, सप्लाई करने वाले के खिलाफ हुई जिला बदर की कार्रवाई

- Advertisement -
Ad imageAd image

Report: Devendra Jaiswal

इंदौर: प्रतिबंधित चाइनीज़ मांझा बेचने वालों के खिलाफ पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह के निर्देश पर लगातार सख्त कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में खजराना थाना पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने एक तस्कर को पकड़कर भारी मात्रा में चाइनीज़ मांझा जब्त किया है।

खजराना पुलिस टीम ने बबलू उर्फ जावेद पिता लियाकत खान को गिरफ्तार किया। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने 16 कार्टन से कुल 912 चाइनीज़ मांझा रोल बरामद किए। बरामद माल की कीमत लगभग 4 लाख 75 हजार रुपये से ज्यादा आंकी गई है। पूछताछ में जावेद ने बताया कि वह यह माल एमजी रोड निवासी समीर से लेकर आया था। अब पुलिस समीर के खिलाफ भी जिला बदर की कार्रवाई की तैयारी कर रही है।

अधिकारियों ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि प्रतिबंधित चाइनीज़ मांझा रखने या बेचने वालों पर भी अब जिला बदर जैसे कठोर कदम उठाए जाएंगे। ताजा घटनाक्रम की वजह हाल ही में तेजाजी नगर थाना क्षेत्र में 8वीं के छात्र गुलशन की चाइनीज़ मांझा से गला कटने से हुई मौत भी है। इस दर्दनाक हादसे के बाद पूरे शहर में कार्रवाई और तेज कर दी गई है।

अब तक विभिन्न थाना क्षेत्रों में चाइनीज़ मांझा के विरुद्ध 12 से अधिक कार्रवाइयाँ की जा चुकी हैं। पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि ऐसे प्रतिबंधित मांझे का न तो उपयोग करें और न खरीदें-बेचें। यदि कहीं भी इस तरह की गतिविधि दिखाई दे, तो तुरंत पुलिस को सूचित करें।

Mitchell Starc का मैके टेस्ट में कहर, 22 गेंदों में खोला पंजा; डेल स्टेन को पीछे छोड़ रचा बड़ा रिकॉर्ड

Mitchell Starc: बांग्लादेश और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला

बेटी आयरा और बेटे यथर्व संग Radhika Pandit ने की पूजा, वीडियो कॉल से जुड़े यश

Radhika Pandit : कन्नड़ अभिनेत्री राधिका पंडित ने बेंगलुरु स्थित अपने घर

Canada के गुरुद्वारे में अरदास के दौरान चाकूबाजी, 2 लोग गंभीर घायल

Canada: कनाडा के अल्बर्टा प्रांत के एडमोंटन में एक गुरुद्वारे के भीतर

Alaska में लैंडिंग के दौरान विमान क्रैश, 8 लोगों की मौत; घने कोहरे के बीच हुआ हादसा

Alaska: अमेरिका के अलास्का में एक सैन्य एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान

Siliguri Corridor की सुरक्षा होगी और मजबूत, अमित शाह ने बताया खास प्लान

Siliguri Corridor: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी

Aravalli Illegal Mining Action : अरावली क्षेत्र में अवैध खनन पर कार्रवाई, वन विभाग की टीम को देख जेसीबी चालक फरार

रिपोर्ट: गुलशन कुमार Aravalli Illegal Mining Action : महेंद्रगढ़। हरियाणा के महेंद्रगढ़