,

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में धमाका: बारूदी सुरंग फटने से दो लोगों की मौत, एक गंभीर घायल

- Advertisement -
Ad imageAd image

BY: Yoganand Shrivastva

पाकिस्तान के उत्तर-पश्चिमी क्षेत्र खैबर पख्तूनख्वा में बुधवार की शाम अचानक हुए जोरदार विस्फोट ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी। यह धमाका बाजौर जिले की चारमंग तहसील के जन्नत शाह क्षेत्र में उस समय हुआ, जब तीन स्थानीय युवा एक रास्ते से गुजर रहे थे। उसी दौरान वहां पड़े लावारिस विस्फोटक उपकरण ने अचानक फटकर उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल है। स्थानीय प्रशासन ने इसे बेहद कायराना हरकत बताते हुए घटना की कड़ी निंदा की है।

घटना की जानकारी मिलते ही सुरक्षा बल और बचाव दल तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे। क्षेत्र को घेराबंदी कर सुरक्षित किया गया और मृतकों के शव तथा घायल युवक को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया। मृतकों की पहचान १८ वर्षीय शमशाद और २२ वर्षीय उस्मान के तौर पर की गई है। घायल युवक का इलाज जारी है और उसकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है।

अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि विस्फोटक उपकरण किसने और कब लगाया था। स्थानीय अधिकारी अमजद के अनुसार, यह स्थान अफगानिस्तान सीमा से काफी नजदीक है, जहां पहले भी इस तरह की घटनाएँ सामने आती रही हैं। अधिकारियों ने इलाके में तलाशी अभियान तेज कर दिया है और संदिग्धों की तलाश जारी है। प्रशासन का कहना है कि ऐसी घटनाएँ लोगों में भय पैदा करने और क्षेत्र की शांति भंग करने की नीयत से की जाती हैं।

स्थानीय प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों ने दोबारा आश्वासन दिया है कि आरोपियों को जल्द से जल्द पकड़ा जाएगा और ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए सुरक्षा व्यवस्था और मजबूत की जाएगी। इस धमाके ने एक बार फिर पाकिस्तान के इस सीमावर्ती क्षेत्र की नाजुक स्थिति को सामने ला दिया है, जहां लावारिस विस्फोटक सामग्री और छिपे उपकरण अक्सर आम नागरिकों के लिए जानलेवा साबित होते हैं।

MP Investment : मध्यप्रदेश ने उद्योग और निवेश के क्षेत्र में बनाई मजबूत पहचान-डॉ. मोहन यादव

MP Investment : नई दिल्ली में हुई एनआईसीडीआईटी की एपेक्स मॉनिटरिंग अथॉरिटी

Ariha Pangambam ने एशियन जिम्नास्टिक चैंपियनशिप में रचा इतिहास, भारत को दिलाया गोल्ड

Ariha Pangambam: भारत की युवा जिम्नास्ट अरिहा पंगंबम ने एशियन जिम्नास्टिक चैंपियनशिप

Indonesia में भूकंप से 53 मौतें, 995 आफ्टरशॉक से दहशत; घर छोड़ने को मजबूर लोग

Indonesia: इंडोनेशिया के पूर्वी हिस्से में आए शक्तिशाली भूकंप ने बड़े पैमाने

NHM Employees Demand : NHM कर्मचारियों ने विभिन्न मांगों को लेकर जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

NHM Employees Demand : उत्तरकाशी जनपद मुख्यालय में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कर्मचारी

Mecca Defence Pact पर ट्रंप के बयान से पाकिस्तान खुश, शहबाज शरीफ ने की अमेरिकी राष्ट्रपति की तारीफ

Mecca Defence Pact: मक्का जॉइंट डिफेंस एग्रीमेंट को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड

Raipur Car Accident: नया रायपुर में तेज रफ्तार दो कारों की भिड़ंत

Raipur Car Accident: रायपुर के नया रायपुर में मंडी बोर्ड के पास

Smart Meter Protest Khairagarh: स्मार्ट मीटर के विरोध में ग्रामीणों का चक्काजाम

Smart Meter Protest Khairagarh : खैरागढ़ जिले के छुईखदान क्षेत्र के उदयपुर