UP: मंच में जगह नहीं मिलने से नाराज हुए बीजेपी विधायक, कहा- मैं पांच बार का विधायक हूं…

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
UP

आगरा में एक कार्यक्रम के दौरान भाजपा के कुछ विधायक नाराज हो गए। नाराजगी इसलिए कि, पांच बार के विधायक को मंच पर बैठने के लिए जगह नहीं मिली। बीच कार्यक्रम में नाराज विधायक को मनाने के लिए अधिकारी प्रयास करते नजर आए। यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल है।

क्या है पूरा मामला

दरसअल, आगरा के ताज होटल में पंचायत सम्मेलन हो रहा था। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्य मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल थे। वहीं, विशिष्ट अतिथि के तौर पर योगी सरकार के मंत्री प्रकाश राजभर भी मौजूद थे। इस कार्यक्रम में राज्य महिला की अध्यक्ष बबीता चौहान सहित उन्य महिला नेताओं को जगह दी गई। इस पर विधायक छोटेलाल भड़क गए। उन्होंने अधिकारी से कहा कि, “मैं पांच बार का विधायक हूं! तुम एक बार के विधायक को मंच पर बैठा रहे हो” विधायकों के भड़कने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।

मंत्री ने दी सफाई

इस वायरल वीडियो पर मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने सफाई दी उन्होंने कहा कि इस मामले में कोई बड़ा मसला नहीं होना था। इस कार्यक्रम में समस्या केवल मंच की जगह की थी। उन्होंने कहा कि आयोजन में 35 से ज्यादा विधायकों को निमंत्रण दिया गया था। सभी को मंच में जगह नहीं मिल सकती थी, ऐसे में सभी के लिए नीचे सोफे में बैठने की व्यवस्था की गई थी। मंच में महिला विधायकों को मंच देने का विरोध नहीं था क्योंकि महिलाओं के लिए 33% आरक्षण है और इसमें कोई अपमान की बात नहीं है।

Murder Investigation: नियामतपुर से लापता अधेड़ का शव बरामद, जमीन विवाद में हत्या की आशंका

Murder Investigation: भागलपुर जिले के नाथनगर चौकी नियामतपुर क्षेत्र से लापता एक

District Hospital : कांकेर जिला अस्पताल में ट्रॉमा यूनिट का निरीक्षण, 10 दिन में शुरू होगी MRI मशीन

रिपोर्ट: प्रशांत जोशी District Hospital : नवनिर्मित ट्रॉमा यूनिट का निरीक्षण, कमियों

Bhagalpur : 22 साल से फरार रेप का आरोपी पुलिस की रडार पर; महाराष्ट्र पुलिस ने शाहपुर में की छापेमारी

रिपोर्ट संजीव कुमार शर्मा Bhagalpur महाराष्ट्र के नागपुर से आई पुलिस टीम

Haldwani: पिज़्ज़ा आउटलेट्स पर खाद्य विभाग की रेड, सैंपलिंग से मचा हड़कंप

Report by: Deepak Adhikari Haldwani: हल्द्वानी में खाद्य सुरक्षा विभाग ने गर्मी

Sachin Tendulkar : दंतेवाड़ा में खेल क्रांति की शुरुआत, सचिन तेंदुलकर के दौरे से बढ़ा उत्साह

Sachin Tendulkar : छिंदनार में ऐतिहासिक दौरा, खेल सुविधाओं का होगा विस्तार