,

ECGC Vacancy 2025: केंद्र सरकार की कंपनी में निकली PO की भर्ती, ₹88,000 से ज्यादा शुरुआती सैलरी, जानें योग्यता, आवेदन प्रक्रिया और अंतिम तिथि

ECGC Vacancy 2025: PO Recruitment in Central Government Company, Starting Salary More than ₹88,000, Know Eligibility, Application Process and Last Date

by: vijay nandan

अगर आप 21 वर्ष के ग्रेजुएट हैं और सरकारी क्षेत्र में प्रोबेशनरी ऑफिसर (PO) बनने का सपना देख रहे हैं, तो आपके लिए एक शानदार अवसर आया है। भारत सरकार के अधीन आने वाली ECGC लिमिटेड (Export Credit Guarantee Corporation of India) ने प्रोबेशनरी ऑफिसर्स (PO) के पदों पर भर्ती की घोषणा की है। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 11 नवंबर 2025 से शुरू हो चुके हैं, और इच्छुक उम्मीदवार 2 दिसंबर 2025 तक आवेदन कर सकते हैं।

इस अभियान के तहत ECGC में कुल 40 पदों पर भर्ती की जाएगी।

योग्यता (Eligibility Criteria) जनरलिस्ट PO के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (Graduation) की डिग्री होनी चाहिए।
स्पेशलिस्ट/राजभाषा/हिंदी अधिकारी के लिए हिंदी या अंग्रेजी के साथ हिंदी ट्रांसलेशन में मास्टर्स डिग्री आवश्यक है।

  • आयु सीमा:
  • न्यूनतम आयु – 21 वर्ष
  • अधिकतम आयु – 30 वर्ष

यानी उम्मीदवार की जन्मतिथि 2 नवंबर 1995 से पहले और 1 नवंबर 2004 के बाद की नहीं होनी चाहिए।
आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट दी जाएगी।

सैलरी (Salary) ECGC में प्रोबेशनरी ऑफिसर के रूप में चयनित उम्मीदवारों को शुरुआती वेतन ₹88,000 से अधिक प्रतिमाह मिलेगा। साथ ही, उन्हें महंगाई भत्ता, एचआरए और अन्य सरकारी लाभ भी प्रदान किए जाएंगे।

आवेदन प्रक्रिया (How to Apply)

  • उम्मीदवार ECGC की आधिकारिक वेबसाइट www.ecgc.in
  • पर जाएं।
  • “ECGC PO Recruitment 2025” लिंक पर क्लिक करें।
  • मांगी गई बेसिक डिटेल्स भरकर रजिस्ट्रेशन करें।
  • रजिस्ट्रेशन के बाद लॉगइन करें और आवेदन फॉर्म में आवश्यक जानकारी भरें।
  • अपनी फोटो (4.5cm x 3.5cm), सिग्नेचर और लेफ्ट थंब इंप्रेशन अपलोड करें।
  • निर्धारित एप्लिकेशन फीस का भुगतान करें और फॉर्म सबमिट करें।
  • आवेदन का प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।
  • ऑनलाइन आवेदन शुरू: 11 नवंबर 2025
  • अंतिम तिथि: 2 दिसंबर 2025

भर्ती प्रक्रिया, परीक्षा पैटर्न, सिलेबस और अन्य विस्तृत जानकारी के लिए उम्मीदवार ECGC की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अधिसूचना (Notification) देख सकते हैं।

UPI यूजर्स को दिवाली तक राहत, मर्चेंट पेमेंट पर MDR लागू करने का फैसला टला

BY: Yoganand Shrivastva UPI त्योहारी सीजन में डिजिटल भुगतान करने वाले ग्राहकों…

CJP प्रदर्शन पर भड़कीं Kunickaa Sadanand, मोदी सरकार से पूछे तीखे सवाल

Kunickaa Sadanand : अभिनेत्री कुनिका सदानंद एक बार फिर अपने बयान को…

सगाई तोड़ने के बाद फिर साथ आए Prithvi Shaw Akriti Agarwal, एक्ट्रेस ने बताई अलग होने की वजह

Prithvi Shaw Akriti Agarwal : भारतीय क्रिकेटर पृथ्वी शॉ और अभिनेत्री व…

Pakistan में बड़ा रेल हादसा, पटरी से उतरी रहीम बाबा एक्सप्रेस, 5 की मौत और 30 घायल

Pakistan: पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में मंगलवार सुबह एक बड़ा रेल हादसा…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. डोंगरगढ़ में मां-बेटे की हत्या,…

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. दमोह से रवाना होगी सनातन…

Chanakya Niti 13 October 2026: सफलता चाहिए तो आज ही अपनाएं चाणक्य की ये 5 नीतियां

Chanakya Niti 13 October 2026: आचार्य चाणक्य को प्राचीन भारत के प्रमुख…

Kota Dussehra Mela: 133वें राष्ट्रीय दशहरा मेले में राम-रस धारा और रामलीला का भव्य शुभारंभ

कोटा। Kota Dussehra Mela: राजस्थान के कोटा में 133वें राष्ट्रीय दशहरा मेले…

Panipat Robbery Case: 6 जिलों में वारदातों के आरोप, 16 FIR वाला हाकिम खान गिरफ्तार

पानीपत। Panipat Robbery Case: हरियाणा में लूटपाट और चोरी के कई मामलों…