प्राचार्य की पत्नी को 24 घंटे रखा डिजिटल अरेस्ट, राजधानी में 10 दिनों में तीसरी घटना

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
digital arrest bhopal

राजधानी में डिजिटल अरेस्ट की एक और घटना सामने आई है, जहां एक निजी स्कूल की प्राचार्य व उनकी पत्नी को 24 घंटे डिजिटल अरेस्ट में रखा गया। 24 घंटे अरेस्ट में रहने के बाद प्राचार्य को एहसास हुआ कि, उन्हें ठगी का शिकार बनाया जा रहा है। प्राचार्य ने मामले की जानकारी साइबर क्राइम पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस ने मामले में कार्रवाई शुरू की।

जानकारी के मुताबिक कोहेफिजा निवासी 59 वर्षीय फार्रूख खान व उनकी पत्नी मरियम एक निजी स्कूल में प्राचार्य है। शनिवार के दिन में फार्रूख के मोबाईल पर डीएचएल कंपनी के प्रतिनिधि का फोन आया, प्रतिनिधि से फार्रूख को बताया कि, उनके नाम एक पार्सल आया है, जिसमें मादक पदार्थ है, जब र्फारूख ने बताया कि, हमने कोई पार्सल नहीं मंगाया तो प्रतिनिधि ने कहा कि, तुम्हारे आधार कार्ड का उपयोग किया गया है। प्रतिनिधि ने कहा कि, आप साइबर सेल में बात करों और वहां शिकायत करो। प्रतिनिधि के द्वारा ही साइबर सेल में बात कराई थी, जहा पुलिस अधिकारी बने बैठे ठगों ने फार्रूख को आदेश दिया कि, वह और उनकी पत्नी घर से बाहर न निकले। ठगों ने उनसे बैंक खाते की जानकारी भी मांगी। फार्रूख ने बैंक खाते की गलत जानकारी दे दी, जिससे ठग पैसे निकालने में कामयाब न हो सके। ठगों ने रविवार शाम 4 बजे तक ठगी का प्रयास किया, लेकिन नाकामयाब रहें। जब फार्रूख को फर्ज़ी अधिकारियों पर शक हुआ तो वह टायलेट जाने का कहकर बाथरूम चले गए। जहां उन्होंने मोबाइल पर डिजिटल के बारे में जानकारी सर्च की। फार्रूख का शक पक्का हो गया, जिसके बाद फार्रूख ने पूरे मामले की जानकारी साइबर सेल को दी।

10 दिनों में ठगी के तीन मामले
ठगी के इस नए कलेवर के पिछले 10 दिनों में 3 मामले सामने आ चुके है, लेकिन जनता की सतर्कता से अभी तक ठग रकम ऐंठने में नकामयाब रहे है। पहले 9 नम्बर को भी अरेरा काॅलोनी निवासी कारोबारी से 3 करोड़ रूपए ऐंठने की कोशिश की गई थी। मंगलवार को बजरिया निवासी इंजीनियर प्रमोद को छह घंटे डिजिटल अरेस्ट में रखकर साढ़े तीन लाख रूपए ऐंठने की कोशिश की गई थी।

- Advertisement -
Ad imageAd image

mp news : पेट्रोल पंपों में स्टॉक की कमी नहीं, आपूर्ति निर्बाध जारी : खाद्य मंत्री राजपूत

mp news : खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह

mp news : पेट्रोल पंपों में स्टॉक की कमी नहीं, आपूर्ति निर्बाध जारी : खाद्य मंत्री राजपूत

mp news : खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह

hpv-vaccination की उपलब्धि बेटियों के सुरक्षित और स्वस्थ भविष्य की दिशा में एक बड़ा कदम: मुख्यमंत्री

hpv-vaccination शत-प्रतिशत लक्ष्य की प्राप्ति का किया आह्वान: उप मुख्यमंत्री शुक्ल hpv-vaccination

mp tourism : नौरादेही टाइगर रिजर्व की और बढ़ी रौनक, अब पर्यटकों को दिखेंगे ये नए वन्य जीव

mp tourism : मुख्यमंत्री द्वारा चीता पुनर्वास के लिए बाड़े का भूमि-पूजन,

Jan Man Sabhagar Bhopal : मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किया जन-मन सभागार का भूमि पूजन

Jan Man Sabhagar Bhopal : मुख्यमंत्री निवास परिसर में बनेगा विशाल ऑडिटोरियम

Chhattisgarh : सूरजपुर में मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने छात्राओं संग देखी “द केरला स्टोरी”

Chhattisgarh : छात्राओं के साथ मुवी देखने पहुंची मंत्री रिपोर्टर: आकाश कसेरा

Mahasamund Ropeway Accident : महासमुंद में रोपवे हादसा, कांग्रेस जांच टीम पहुंची घटना स्थल

Mahasamund Ropeway Accident : मां खल्लारी मंदिर रोपवे हादसा महासमुंद जिले के

Landless Labour Scheme : छत्तीसगढ़ में भूमिहीन मजदूरों के लिए आर्थिक मदद: संबल या सियासी दांव?

Landless Labour Scheme : छत्तीसगढ़ सरकार ने शुरू की मजदूर योजना छत्तीसगढ़

Jamshedpur: स्वर्णरेखा तट पर मिला द्वितीय विश्व युद्ध का 227 किलो का शक्तिशाली बम, सेना ने संभाला मोर्चा

रिपोर्ट - प्रेम श्रीवास्तव Jamshedpur बहरागोड़ा थाना क्षेत्र के पानीपाड़ा स्थित स्वर्णरेखा