,

समाज तोड़क और राष्ट्र तोड़क तत्वों से रहना होगा सावधान : सीएम योगी

We have to be cautious of elements that break society and the nation: CM Yogi

अयोध्या, 20 अक्टूबर : सीएम योगी आदित्यनाथ सोमवार को कारसेवकपुरम पहुंचे। यहां उन्होंने संतों के साथ बैठक की। चर्चा के पश्चात सीएम योगी ने संतों के साथ अल्पाहार ग्रहण किया। सीएम ने संतों का सम्मान भी किया। इसके बाद कारसेवकपुरम की गौशाला में गायों को गुड़, चना और केला खिलाया। कारसेवकपुरम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दीपावली मिलन कार्यक्रम को संबोधित किया।

समाज के हर तबके को जोड़ना होगा
सीएम योगी ने कहा कि अक्सर ऐसा होता है कि जब कोई उपलब्धि हमारे सामने आ जाती है तो हम निश्चिंत होकर सोते हैं, तभी हमारे साथ धोखा होता है। यह समय सोने का नहीं है। उन्होंने समाज को चेताते हुए कहा कि समाज तोड़क और राष्ट्र तोड़क तत्वों से सावधान रहना होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि श्री राम जन्मभूमि आंदोलन के दौरान और अब जब अयोध्या में श्री रामलला विराजमान हैं, तब हमारा दायित्व और अधिक बढ़ गया है। हमें समाज के एक-एक तबके को जोड़ना होगा।

अंतिम पायदान पर बैठे हुए व्यक्ति को भी गले लगाकर खुशी के साथ जोड़ें
सीएम योगी ने कहा कि त्योहार का उत्साह तभी सार्थक होता है, जब समाज के हर तबके को अपनी खुशी में शामिल किया जाए। उन्होंने कहा, त्योहार का उत्साह तभी है, जब हम अपनी खुशी के साथ समाज के हर तबके को और अंतिम पायदान पर बैठे हुए व्यक्ति को गले लगाकर खुशी के साथ जोड़ सकें। उन्होंने बताया कि राम जन्मभूमि और हनुमानगढ़ी दर्शन के उपरांत जब वे आगे बढ़े तो उन्हें अयोध्या धाम की स्वच्छता के नए मानक गढ़ने वालों के बीच पहुंचने का अवसर प्राप्त हुआ। इसके बाद वे उन लोगों की बस्ती में पहुंचे, जो जीवन भर लोगों को नदी पार करवाते हैं।सीएम योगी बोले, निषाद बस्ती में जाकर मुझे मिष्ठान वितरण का अवसर प्राप्त हुआ। भगवान श्रीराम ने भी तो यही किया था। उन्होंने निषाद राज को गले लगाया था, शबरी के जूठे बेर खाकर कृतज्ञता ज्ञापित की थी। भगवान राम का इंतजार कर रही शबरी प्रभु का दर्शन करके अभिभूत थी। मुख्यमंत्री ने कहा कि यदि आज हम समाज को जोड़ने का कार्य करेंगे तो रामराज्य को आने से कोई ताकत रोक नहीं सकती। यह आत्मनिर्भर भारत की संकल्पना और रामराज्य की अवधारणा को साकार करेगा।

संत समाज से दीपावली पर आशीर्वाद देने का आग्रह
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उपस्थित संत समाज से दीपावली पर
विशेष आग्रह किया। उन्होंने कहा, जहां अभाव है, वहां अपने आशीर्वाद से इस कमी को पूरा करिए। दीपावली का मिष्ठान वहां तक पहुंचाने में योगदान जरूर दें। सीएम योगी ने पूरे प्रदेशवासियों को दीपावली की मंगलमय शुभकामनाएं दीं और कहा कि दीपावली का पर्व केवल घरों तक सीमित न रहे, बल्कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक इसकी रोशनी पहुंचे।

संतों व पदाधिकारियों का जताया आभार
मुख्यमंत्री योगी ने श्री राम जन्मभूमि न्यास के महासचिव चंपत राय, वरिष्ठ प्रचारक पुरुषोत्तम नायक, गोपाल जी सहित सभी वरिष्ठ प्रचारकों और स्वयंसेवकों को कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए धन्यवाद दिया।उन्होंने कहा, पूज्य संतों का एक बार फिर अभिनंदन करता हूं। जय जय श्री राम।


150 सफाई कर्मचारियों और 50 नाविकों को सम्मानित किया
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राम कथा पार्क के हेलीपैड के पास नगर निगम के 150 सफाई कर्मचारियों और 50 नाविकों को सम्मानित भी किया। इसके साथ ही उन्हें उपहार भी भेंट किया। इसके बाद मुख्यमंत्री ने सफाई कर्मियों और नाविकों के उत्कृष्ट कार्य के लिए उन्हें बधाई और दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं भी दीं।

Kota Dussehra Mela: 133वें राष्ट्रीय दशहरा मेले में राम-रस धारा और रामलीला का भव्य शुभारंभ

कोटा। Kota Dussehra Mela: राजस्थान के कोटा में 133वें राष्ट्रीय दशहरा मेले…

Panipat Robbery Case: 6 जिलों में वारदातों के आरोप, 16 FIR वाला हाकिम खान गिरफ्तार

पानीपत। Panipat Robbery Case: हरियाणा में लूटपाट और चोरी के कई मामलों…

Dhami Cabinet Meeting: धामी कैबिनेट के 13 प्रस्तावों पर मुहर, अग्निवीरों को भर्ती में मिलेगी अतिरिक्त छूट

हरिद्वार। Dhami Cabinet Meeting: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता…

Ranji Trophy : सौराष्ट्र के लिए जडेजा ने ठोका शतक, 392 रन पर सिमटी टीम

Ranji Trophy : रणजी ट्रॉफी के नए मुकाबलों में भारतीय क्रिकेटरों का…

Morena Shepherd Murder: मुरैना में पुरानी रंजिश में चरवाहे की हत्या, 25 भैंस ले जाने का भी आरोप

संवाददाता- प्रताप सिंह बघेल Morena Shepherd Murder मुरैना जिले के सरायछोला थाना…

सऊदी अरब के Riyadh Airport पर फिर हमला, भारतीय समेत 13 की मौत; हूतियों की चेतावनी से बढ़ा तनाव

Riyadh Airport: सऊदी अरब की राजधानी रियाद स्थित किंग खालिद इंटरनेशनल एयरपोर्ट…

Trump प्रशासन को बड़ा झटका, टैक्सपेयर्स के पैसों से चल रहे टीवी विज्ञापनों पर कोर्ट ने लगाई रोक

Trump : अमेरिका में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन को सरकारी विज्ञापन…

दादी के निधन पर Abhijeet Dipke ने दिल्ली पुलिस पर लगाए आरोप, माता-पिता ने भी उठाए सवाल

Abhijeet Dipke: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दिपके और दिल्ली…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. कोरबा में अस्पताल में मोबाइल…

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. इंदौर में भारत-वेस्टइंडीज टी-20 मैच…