चित्रकूट में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 341 जोड़ों का विवाह

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
341 couples married under the Chief Minister's Mass Marriage Scheme in Chitrakoot.

REPORT- RATAN PATEL

प्रशासन और जनप्रतिनिधियों ने दिया आशीर्वाद

उत्तर प्रदेश के आकांक्षी जनपद चित्रकूट में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत सोमवार को भव्य समारोह का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय रामायण मेला प्रेक्षागृह में आयोजित इस कार्यक्रम में 341 जोड़ों ने वैदिक रीति-रिवाजों के साथ एक-दूजे का हाथ थामकर नए जीवन की शुरुआत की।

इस अवसर पर जिलाधिकारी पुलकित गर्ग, पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक जाटव, जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन पंकज अग्रवाल, भाजपा जिला अध्यक्ष महेंद्र कोटार्य सहित कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे। सभी अतिथियों ने नवदंपतियों को उपहार भेंट कर उनके सुखद, समृद्ध और खुशहाल दांपत्य जीवन की कामना की।

कार्यक्रम की खास बात यह रही कि जिलाधिकारी पुलकित गर्ग की पहल पर एक जिला एक उत्पाद (ODOP) योजना के तहत चित्रकूट जनपद में निर्मित लकड़ी से बने रोटी मेकर सभी नवविवाहित जोड़ों को उपहार स्वरूप प्रदान किए गए। इससे जहां स्थानीय कारीगरों और उत्पादों को बढ़ावा मिला, वहीं नवदंपतियों को उपयोगी और यादगार भेंट भी मिली।

सरकारी योजना के तहत प्रत्येक कन्या के बैंक खाते में 60 हजार रुपये की धनराशि सीधे हस्तांतरित की गई। इसके अतिरिक्त 25 हजार रुपये की विवाह सामग्री उपलब्ध कराई गई, जबकि 15 हजार रुपये की राशि भोजन एवं अन्य व्यवस्थाओं पर खर्च की गई।

सामूहिक विवाह कार्यक्रम को लेकर वर-वधुओं के परिजनों में खासा उत्साह देखने को मिला। सभी ने सरकार और जिला प्रशासन का आभार जताते हुए इस योजना को गरीब और जरूरतमंद परिवारों के लिए एक बड़ी राहत बताया। आयोजन में व्यवस्थाएं सुचारू रहीं और पूरे कार्यक्रम में सामाजिक समरसता व उत्सव का माहौल बना रहा।

CG Board Result 2026: 10वीं-12वीं के नतीजे जारी, ऐसे करें चेक

CG Board Result 2026: छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने 29 अप्रैल 2026

Kota सिटी मॉल में भीषण आग, फूड कोर्ट से उठीं लपटें; दमकल ने पाया काबू

Kota: कोटा के सिटी मॉल में अचानक भीषण आग लगने से हड़कंप

CG Board Result 2026: आज जारी होंगे CG बोर्ड परीक्षा परिणाम

CG Board Result 2026: Raipur में घोषित होंगे रिजल्ट, विद्यार्थियों में उत्साह

Haldwani में हाथी का हमला, टांडा रेंज के जंगल में 2 लोगों की मौत

Report by: Deepak Adhikari Haldwani: हल्द्वानी के टांडा रेंज में लालकुआं से

Kanker Attempt to Murder Case: कांकेर में सुपारी देकर जानलेवा हमला, 5 आरोपी गिरफ्तार

Kanker Attempt to Murder Case: कांकेर जिले के लोहत्तर थाना क्षेत्र में

IPL 2026 : राजस्थान रॉयल्स ने पंजाब किंग्स की जीत की लय तोड़ी

Edit by : Aanya Saran पंजाब किंग्स (PBKS) को मंगलवार को मुल्लनपुर

Pond Drowning Accident: सक्ती में दर्दनाक हादसा, तालाब में डूबने से 6 वर्षीय जुड़वा बच्चियों की मौत

Pond Drowning Accident: नहाते समय खेलते-खेलते गहरे पानी में पहुंचीं मासूम बच्चियां

West Bengal चुनाव में सख्ती, हिंसा के डर से 7 सीटों पर NIA तैनात, सुरक्षा कड़ी

West Bengal: पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण के मतदान के बीच चुनाव