13 April Ka Rashifal : आज का दिन क्यों है खास?
13 अप्रैल 2026, सोमवार को वरुथिनी एकादशी का विशेष महत्व है। इस दिन कुंभ राशि में चंद्रमा की स्थिति रचनात्मकता को बढ़ाएगी, वहीं मीन राशि में सूर्य, शनि, मंगल और बुध के चतुर्ग्रही योग के कारण कार्यों में मेहनत और सतर्कता जरूरी रहेगी। खासतौर पर मिथुन और कुंभ राशि के जातकों के लिए आर्थिक लाभ के योग बन रहे हैं।

मेष राशि (Aries) : मेष राशि वालों के लिए आज का दिन शुभ संकेत दे रहा है। नई नौकरी या व्यवसाय में सफलता मिलने के योग हैं। अचानक धन लाभ के अवसर भी मिल सकते हैं। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा।
वृषभ राशि (Taurus) : वृषभ राशि के जातकों का कार्यक्षेत्र में प्रभाव बढ़ेगा। हालांकि दिखावे से दूर रहना बेहतर रहेगा। मेहनत के आधार पर ही सफलता प्राप्त होगी।
मिथुन राशि (Gemini) : मिथुन राशि वालों की बातचीत में निखार आएगा। कार्यस्थल पर सक्रियता बढ़ेगी, लेकिन कागजी कार्यों में सावधानी बरतना जरूरी है। आर्थिक लाभ के अच्छे संकेत हैं।
कर्क राशि (Cancer) : कर्क राशि के लोग आज काम और परिवार के बीच अच्छा संतुलन बनाए रखेंगे। प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में लाभ मिलने की संभावना है।
सिंह राशि (Leo) : सिंह राशि के जातकों में ऊर्जा और साहस बढ़ेगा। हालांकि आलस्य से बचना जरूरी है। परिवार के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा।
कन्या राशि (Virgo) : कन्या राशि वालों को आज मेहनत का पूरा फल मिलेगा। व्यापार में जोखिम लेने से बचें और नए निवेश सोच-समझकर करें।
तुला राशि (Libra) : तुला राशि के लिए आज का दिन आर्थिक दृष्टि से लाभकारी रहेगा। नए अवसर मिलेंगे और मानसिक संतुष्टि बनी रहेगी।
वृश्चिक राशि (Scorpio) : वृश्चिक राशि के जातकों को वित्तीय मामलों में सतर्क रहने की जरूरत है। मेहनत ज्यादा करनी पड़ सकती है और परिणाम अपेक्षाकृत कम मिल सकता है।
धनु राशि (Sagittarius) : धनु राशि वालों की रचनात्मकता बढ़ेगी। दोस्तों का सहयोग मिलेगा और प्रॉपर्टी से जुड़े कार्य पूरे हो सकते हैं।
मकर राशि (Capricorn): मकर राशि के लिए धन योग बन रहा है। लंबे समय से रुके हुए काम पूरे होंगे और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।
कुंभ राशि (Aquarius) : कुंभ राशि वालों को अचानक धन लाभ हो सकता है। समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी और निवेश के लिए समय अनुकूल है।
मीन राशि (Pisces) : मीन राशि के जातकों को अपनी क्षमता पहचानने की जरूरत है। करियर में नई शुरुआत के संकेत हैं, लेकिन कागजी कार्यों में सावधानी बरतें।
read more : Buddha Amritwani : बुद्ध की इस सीख से समझें हर वस्तु की कीमत, जीवन में आएगा बड़ा बदलाव

