दमोह के युवा नशे की गिरफ्त में: स्वच्छता अभियान में खुली प्रशासनिक दावों की पोल

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

दमोह: जिले में जिला कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर और टीम उम्मीद के नेतृत्व में लगातार स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। शहर के अलग-अलग इलाकों में यह अभियान रोजाना की तरह जारी था, लेकिन सर्किट हाउस पहाड़ी पर पहुंचे स्वच्छता कर्मियों ने जो देखा, उसने पूरे जिले के दावों की पोल खोल दी। सफाई के दौरान गोंगा नशा के हजारों पैकेट, शराब की खाली बोतलें, पानी के पाउच, चिप्स के पैकेट और कई तरह का अनुचित व आपत्तिजनक सामान मिला। दृश्य इतना चौंकाने वाला था कि स्वच्छता एम्बेसडर हरीश पटेल ने इस स्थिति पर गहरा दुख व्यक्त किया।

हरीश पटेल ने कहा कि यह दमोह के लिए बेहद चिंताजनक स्थिति है कि यहां की युवा पीढ़ी तेज़ी से नशे की गिरफ्त में फंसती जा रही है। उन्होंने प्रशासन और पुलिस विभाग से अपील करते हुए कहा कि जिले में नशीले पदार्थों की बिक्री और उपलब्धता पर तुरंत रोक लगाई जाए। साथ ही रात्रि गश्त बढ़ाकर ऐसे इलाकों में निगरानी की जाए, जहां युवा नशे की ओर आकर्षित हो रहे हैं।

उन्होंने यह भी कहा कि अब समय है कि समाज और व्यवस्था मिलकर युवाओं को नशामुक्ति की ओर प्रेरित करें, उन्हें संस्कारवान और जागरूक बनाने के लिए अभियान चलाए जाएं, ताकि दमोह का भविष्य सुरक्षित हो सके और शहर नशे के दुष्प्रभाव से बाहर निकले।

Horoscope: 19-03-26

Horoscope: 19 मार्च 2026 का दिन कई राशियों के लिए नए अवसर

GuidelineRates Bpl : कलेक्टर गाइडलाइन दरों पर हुआ मंथन, समिति की बैठक में 63 सुझावों पर हुई चर्चा

GuidelineRates : जिला मूल्यांकन समिति की बैठक में रियल एस्टेट, ग्रामीण दरों

Agriculture Reform : लोकसभा में कृषि पर शिवराज सिंह चौहान का दमदार जवाब, मोदी सरकार के काम गिनाए

Agriculture Reform : MSP, सिंचाई, डिजिटल एग्रीकल्चर और प्राकृतिक खेती पर सरकार

mp-homeguards : होमगार्ड और सिविल डिफेंस वॉलंटियर्स आपदा में निभाते हैं अहम जिम्मेदारी: सीएम

mp-homeguards : मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मध्यप्रदेश नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवी समागम 2026

IndiaHelpsIran : भारत ने ईरान को भेजी मदद, दूतावास ने जताया आभार

by: vijay nandan IndiaHelpsIran : मध्य पूर्व में जारी तनाव के बीच

Korba Elderly Attack : कोरबा में बुजुर्ग पर हमला, आंख फोड़कर फरार हुए अज्ञात हमलावर

Korba Elderly Attack : जिले के चैतमा चौकी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बर्रा

CM Dr Yadav Blog : नव संवत्सर, कृषि, जल और विकास के रोड मैप का संकल्प

लेखक: डॉ. मोहन यादव, मुख्यमंत्री CM Dr Yadav Blog : चैत्र शुक्ल

Faridabad : फरीदाबाद में अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर, कई घर और दुकानें धराशाही

रिपोर्ट- संदीप चौधरी faridabad-illegal : फरीदाबाद, शहर के मुजेसर क्षेत्र में प्रशासन

Korba Navratri Procession: कोरबा में चैत्र नवरात्रि पर भव्य शोभायात्रा की तैयारी

Korba Navratri Procession: कोरबा। चैत्र नवरात्रि और हिंदू नव वर्ष 2026 को

Kaladhungi में दिनदहाड़े दिखे तेंदुए के शावक, गांव में फैली दहशत

Report by: Mukesh Chandra Kaladhungi: उत्तराखंड के कालाढूंगी वन क्षेत्र के अंतर्गत

rahul-gandhi-priyanka : नितिन गडकरी से राहुल और प्रियंका गांधी की मुलाकात, जानिए क्या रही वजह

rahul-gandhi-priyanka : नई दिल्ली: लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने

MP Chhattisgarh Coordination: रायपुर में मध्यप्रदेश के डिप्टी CM राजेंद्र शुक्ला की CM विष्णु देव साय से मुलाकात

MP Chhattisgarh Coordination: रायपुर। मध्यप्रदेश के डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ला ने छत्तीसगढ़