Young Leaders Dialogue 2026: मुख्यमंत्री ने दिल्ली में होने वाले राष्ट्रीय युवा महोत्सव में भाग लेने वाले युवाओं को दी शुभकामनाएं
by; vijay nandan
Young Leaders Dialogue 2026: भोपाल, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मुख्यमंत्री निवास परिसर में आयोजित कार्यक्रम में “राष्ट्रीय युवा महोत्सव “विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग 2026” के प्रथम चरण में भाग लेने वाले प्रतिभागियों से संवाद किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने युवाओं को राष्ट्र निर्माण की मजबूत आधारशिला बताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Young Leaders Dialogue 2026: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि युवा शक्ति ही विकसित भारत का आधार है। आज का युवा नवाचार, नेतृत्व और सकारात्मक सोच के साथ देश को नई दिशा देने में सक्षम है। उन्होंने प्रतिभागियों से आह्वान किया कि वे अपने विचारों, कौशल और संकल्प के माध्यम से समाज और राष्ट्र के विकास में सक्रिय भूमिका निभाएं।

Young Leaders Dialogue 2026: मुख्यमंत्री ने दिल्ली में आयोजित हो रहे राष्ट्रीय युवा महोत्सव “विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग 2026” में हिस्सा लेने वाले सभी युवाओं को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह मंच युवाओं को अपनी प्रतिभा, विचार और नेतृत्व क्षमता दिखाने का सुनहरा अवसर प्रदान करता है।

Young Leaders Dialogue 2026: कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री विश्वास सारंग सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं गणमान्यजन उपस्थित रहे। सभी ने युवाओं के प्रयासों की सराहना करते हुए उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए युवाओं को स्वामी विवेकानंद का वाहक बताया, उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने भारत की आध्यात्मिक परंपरा से पूरी दुनिया का परिचय कराया।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विश्वास जताया कि इस संवाद से प्रेरित होकर युवा न केवल व्यक्तिगत सफलता हासिल करेंगे, बल्कि विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में भी अहम योगदान देंगे।

