,

प्रयागराज: महाकुम्भ में मिलेगा 5 रु. किग्रा आटा, 6 रु. किग्रा चावल, योगी सरकार ने घटाए दाम

Yogi government reduced prices, flour will be available at Rs 5 per kg, rice at Rs 6 per kg in Maha Kumbh

महाकुम्भ में योगी आदित्यनाथ की सरकार ने अखाड़ों, संस्थाओं और कल्पवासियों के लिए बड़े पैमाने पर अन्न भंडार की व्यवस्था की है। सामाजिक संस्थाएं भी लगातार महाकुम्भ में योगदान कर रही है। ऐसा पहली बार है, जब महाकुम्भ में इतने बड़े पैमाने पर बेहद कम कीमत पर राशन की सुविधा प्रदान की जा रही है। आधिकारिक बयान के मुताबिक, मुख्यमंत्री के निर्देश पर अखाड़ों-संस्थाओं और कल्पवासियों को मात्र पांच रुपए प्रति किलो के भाव से आटा और छह रुपए प्रति किलो में चावल उपलब्ध कराने की व्यवस्था है जिसके लिए मेला क्षेत्र में 138 उचित मूल्य की दुकानों पर राशन उपलब्ध कराया गया है।

इन दुकानों पर कल्पवासियों के लिए 1,20,000 सफेद राशन कार्ड बनाने की व्यवस्था की गई है। कल्पवासियों को 18 रुपए प्रति किलो की दर से चीनी भी उपलब्ध कराई जाएगी। वहीं, अखाड़ों और संस्थाओं को 800 परमिट कार्ड दिए जाने की व्यवस्था की गई है। अधिकारियों के मुताबिक, राशन देने के साथ ही मुख्यमंत्री ने भोजन पकाने के लिए भी सभी प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध कराई हैं। इस काम के लिए सभी 25 सेक्टर में एजेंसियां निर्धारित की गई हैं जो कल्पवासियों, अखाड़ों और संस्थाओं को नया गैस कनेक्शन प्रदान कर रही हैं।

अधिकारियों ने कहा, महाकुम्भ में अखाड़ों-कल्पवासियों और संस्थाओं को भोजन के लिए समस्याओं का सामना न करना पड़े इसके लिए मेला क्षेत्र में 138 दुकानों पर विशेष इंतजाम किया गया है। साथ ही अन्न भंडार के पांच गोदाम भी तैयार किए गए हैं। इन गोदामों पर 6,000 मीट्रिक टन आटा, 4,000 मीट्रिक टन चावल और 2,000 मीट्रिक टन चीनी उपलब्ध रहेगी। उन्होंने बताया कि, जनवरी से फरवरी अंत तक राशन की यह सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी और 100 क्विंटल सामग्री हर दुकान पर उपलब्ध कराई जा रही है।

राशन देने के साथ ही मुख्यमंत्री योगी ने भोजन पकाने के लिए भी सभी प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध कराई हैं। इस काम के लिए सभी 25 सेक्टर्स में एजेंसियां निर्धारित की गई हैं। ये एजेंसियां कल्पवासियों, अखाड़ों और संस्थाओं को नया गैस कनेक्शन प्रदान कर रही हैं। इसके साथ ही उन्हें रिफिल करने का भी पूरा इंतजाम है। इसके अलावा जिन कल्पवासियों के पास अपना खुद का खाली गैस सिलेंडर है, उन्हें भी यहां पर रीफिल करा सकते हैं। तीन विशेष प्रकार के सिलेंडर भरने की व्यवस्था महाकुंभ में की गई है। इनमें 5 किलो, 14.2 किलो और 19 किलो के सिलेंडर भरे जा सकेंगे।

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. दमोह से रवाना होगी सनातन…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. डोंगरगढ़ में मां-बेटे की हत्या,…

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. दमोह से रवाना होगी सनातन…

Chanakya Niti 13 October 2026: सफलता चाहिए तो आज ही अपनाएं चाणक्य की ये 5 नीतियां

Chanakya Niti 13 October 2026: आचार्य चाणक्य को प्राचीन भारत के प्रमुख…

Kota Dussehra Mela: 133वें राष्ट्रीय दशहरा मेले में राम-रस धारा और रामलीला का भव्य शुभारंभ

कोटा। Kota Dussehra Mela: राजस्थान के कोटा में 133वें राष्ट्रीय दशहरा मेले…

Panipat Robbery Case: 6 जिलों में वारदातों के आरोप, 16 FIR वाला हाकिम खान गिरफ्तार

पानीपत। Panipat Robbery Case: हरियाणा में लूटपाट और चोरी के कई मामलों…

Dhami Cabinet Meeting: धामी कैबिनेट के 13 प्रस्तावों पर मुहर, अग्निवीरों को भर्ती में मिलेगी अतिरिक्त छूट

हरिद्वार। Dhami Cabinet Meeting: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता…

Ranji Trophy : सौराष्ट्र के लिए जडेजा ने ठोका शतक, 392 रन पर सिमटी टीम

Ranji Trophy : रणजी ट्रॉफी के नए मुकाबलों में भारतीय क्रिकेटरों का…