WPL 2026: आज RCB vs UPW, बेंगलुरु की जीत से फाइनल का टिकट पक्का, UPW को लिचफील्ड के बाहर होने का झटका

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
WPL 2026

WPL 2026: विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) 2026 का 18वां मुकाबला आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और यूपी वॉरियर्स (UPW) के बीच खेला जाएगा। मैच वडोदरा के कोटांबी स्टेडियम में शाम 7:30 बजे शुरू होगा।

पॉइंट्स टेबल में शीर्ष पर मौजूद RCB के पास आज जीत दर्ज कर सीधे फाइनल में पहुंचने का सुनहरा मौका है। हालांकि टीम को पिछले दो मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा था, लेकिन शुरुआती पांच मैचों में लगातार जीत ने उसे मजबूत स्थिति में बनाए रखा है।

वहीं, यूपी वॉरियर्स के लिए यह मुकाबला ‘करो या मरो’ जैसा है। टीम फिलहाल पॉइंट्स टेबल में पांचवें और आखिरी स्थान पर है। UPW को बड़ा झटका तब लगा जब उसकी टॉप स्कोरर फीबी लिचफील्ड चोट के चलते टूर्नामेंट से बाहर हो गईं।

WPL 2026

WPL 2026: लिचफील्ड की जगह एमी जोन्स

फीबी लिचफील्ड की गैरमौजूदगी में यूपी वॉरियर्स ने इंग्लैंड की विकेटकीपर-बल्लेबाज एमी जोन्स को टीम में शामिल किया है। लिचफील्ड ने इस सीजन 6 मैचों में 243 रन बनाकर टीम की बल्लेबाजी की अगुवाई की थी। उनके बाद मेग लैनिंग 207 रन के साथ दूसरी सबसे सफल बल्लेबाज हैं। गेंदबाजी में सोफी एक्लेस्टोन 6 विकेट लेकर सबसे आगे हैं।

मंधाना शानदार फॉर्म में

RCB की कप्तान स्मृति मंधाना इस सीजन बेहतरीन फॉर्म में हैं। उन्होंने 7 मैचों में 200 से अधिक रन बनाए हैं, जिसमें 96 रन की पारी भी शामिल है। गेंदबाजी में लॉरेन बेल ने 7 मैचों में 11 विकेट लेकर टीम के लिए अहम भूमिका निभाई है।

WPL 2026

WPL 2026: हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

RCB और UPW के बीच अब तक 7 मुकाबले खेले गए हैं, जिनमें RCB ने 4 और यूपी वॉरियर्स ने 3 मैच जीते हैं। इस सीजन के पहले मुकाबले में RCB ने UPW को 9 विकेट से हराया था।

यह खबर भी पढ़ें: IND vs NZ 4th T20I: विशाखापत्तनम में न्यूजीलैंड की धमाकेदार जीत, भारत को 50 रनों से मिली हार

मौसम का हाल

वडोदरा में मौसम साफ रहेगा। अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम 19 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। रात में हल्की ठंड महसूस हो सकती है।

WPL 2026: पॉसिबल प्लेइंग XI

UPW: मेग लैनिंग (कप्तान), किरण नवगिरे, एमी जोन्स, हरलीन देओल, क्लॉय ट्रायन, दीप्ति शर्मा, श्वेता सेहरावत, सोफी एक्लेस्टोन, आशा शोभना, शिखा पांडे, क्रांति गौड़।
RCB: स्मृति मंधाना (कप्तान), ग्रेस हैरिस, दयालन हेमलता, नदीन डी क्लर्क, ऋचा घोष (विकेटकीपर), गौतमी नायक, लिंसी स्मिथ, श्रेयांका पाटिल, अरुंधति रेड्डी, राधा यादव, लॉरेन बेल।

Horoscope: 19-03-26

Horoscope: 19 मार्च 2026 का दिन कई राशियों के लिए नए अवसर

GuidelineRates Bpl : कलेक्टर गाइडलाइन दरों पर हुआ मंथन, समिति की बैठक में 63 सुझावों पर हुई चर्चा

GuidelineRates : जिला मूल्यांकन समिति की बैठक में रियल एस्टेट, ग्रामीण दरों

Agriculture Reform : लोकसभा में कृषि पर शिवराज सिंह चौहान का दमदार जवाब, मोदी सरकार के काम गिनाए

Agriculture Reform : MSP, सिंचाई, डिजिटल एग्रीकल्चर और प्राकृतिक खेती पर सरकार

mp-homeguards : होमगार्ड और सिविल डिफेंस वॉलंटियर्स आपदा में निभाते हैं अहम जिम्मेदारी: सीएम

mp-homeguards : मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मध्यप्रदेश नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवी समागम 2026

IndiaHelpsIran : भारत ने ईरान को भेजी मदद, दूतावास ने जताया आभार

by: vijay nandan IndiaHelpsIran : मध्य पूर्व में जारी तनाव के बीच

Korba Elderly Attack : कोरबा में बुजुर्ग पर हमला, आंख फोड़कर फरार हुए अज्ञात हमलावर

Korba Elderly Attack : जिले के चैतमा चौकी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बर्रा

CM Dr Yadav Blog : नव संवत्सर, कृषि, जल और विकास के रोड मैप का संकल्प

लेखक: डॉ. मोहन यादव, मुख्यमंत्री CM Dr Yadav Blog : चैत्र शुक्ल

Faridabad : फरीदाबाद में अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर, कई घर और दुकानें धराशाही

रिपोर्ट- संदीप चौधरी faridabad-illegal : फरीदाबाद, शहर के मुजेसर क्षेत्र में प्रशासन

Korba Navratri Procession: कोरबा में चैत्र नवरात्रि पर भव्य शोभायात्रा की तैयारी

Korba Navratri Procession: कोरबा। चैत्र नवरात्रि और हिंदू नव वर्ष 2026 को

Kaladhungi में दिनदहाड़े दिखे तेंदुए के शावक, गांव में फैली दहशत

Report by: Mukesh Chandra Kaladhungi: उत्तराखंड के कालाढूंगी वन क्षेत्र के अंतर्गत

rahul-gandhi-priyanka : नितिन गडकरी से राहुल और प्रियंका गांधी की मुलाकात, जानिए क्या रही वजह

rahul-gandhi-priyanka : नई दिल्ली: लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने

MP Chhattisgarh Coordination: रायपुर में मध्यप्रदेश के डिप्टी CM राजेंद्र शुक्ला की CM विष्णु देव साय से मुलाकात

MP Chhattisgarh Coordination: रायपुर। मध्यप्रदेश के डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ला ने छत्तीसगढ़