World Economic Forum-2026 ; एआई और उभरती तकनीकों पर हुआ वैश्विक संवाद

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
World Economic Forum-2026

World Economic Forum-2026 ; टच लैब के साथ मध्यप्रदेश ने तलाशी सहयोग की संभावनाएं

World Economic Forum-2026 ; दावोस में मध्यप्रदेश शासन ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और उभरती डिजिटल तकनीकों के क्षेत्र में सहयोग और निवेश की संभावनाओं को लेकर एआई आधारित कंपनी टच लैब कंपनी के सलाहकार श्री हर्वे कौराये से चर्चा की। औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन प्रमुख सचिव श्री राघवेंद्र सिंह ने चर्चा में राज्य की तकनीकी क्षमताओं, नीतिगत समर्थन और संभावित साझेदारी के व्यावहारिक पहलुओं पर संवाद किया।

World Economic Forum-2026 बैठक में टच लैब कंपनी के प्रतिनिधियों ने एआई आधारित उन्नत तकनीकी समाधानों को लेकर अपने वैश्विक अनुभव साझा करते हुए बताया कि कंपनी का विस्तार यूनाइटेड किंगडम, टोक्यो और संयुक्त राज्य अमेरिका तक है। कंपनी ने बताया कि वे आगामी वैश्विक एआई समिट में भागीदारी कर रहे हैं।

World Economic Forum-2026 प्रमुख सचिव श्री सिंह ने बताया कि मध्यप्रदेश एआई और उभरती तकनीकों के क्षेत्र में चरणबद्ध और यथार्थवादी दृष्टिकोण के साथ आगे बढ़ रहा है। उन्होंने राज्य में उपलब्ध किफायती और विश्वसनीय विद्युत अधोसंरचना को रेखांकित करते हुए कहा कि यह डेटा सेंटर और कंप्यूट-इंटेंसिव संचालन के लिए एक महत्वपूर्ण आधार प्रदान करती है। उन्होंने नाट्रैक्स को राज्य की एक विशिष्ट तकनीकी परिसंपत्ति बताते हुए कहा कि देश का सबसे बड़ा ऑटोमोटिव टेस्टिंग और वैलिडेशन ट्रैक होने से यह एडवांस्ड मोबिलिटी, एआई आधारित परीक्षण और अगली पीढ़ी की तकनीकी एप्लिकेशंस के लिए वास्तविक उपयोग-आधारित अवसर उपलब्ध कराता है।

World Economic Forum-2026 बैठक में शिक्षा और अनुसंधान आधारित सहयोग पर भी चर्चा हुई, जिसमें एसएमई की भागीदारी और एप्लाइड इनोवेशन को सशक्त करने पर विशेष जोर दिया गया। प्रमुख सचिव श्री सिंह ने राज्य के स्टार्ट-अप इको सिस्टम का उल्लेख करते हुए बताया कि मध्यप्रदेश में छह हजार से अधिक पंजीकृत स्टार्ट-अप सक्रिय हैं, जो नई तकनीकों के पायलट प्रोजेक्ट, परीक्षण और सह-विकास के लिए सहयोगी वातावरण प्रदान करते हैं।

टच लैब ने सायबर सुरक्षा और ऑनलाइन गेमिंग जैसे क्षेत्रों में अपनी तकनीक के संभावित उपयोग में रुचि व्यक्त की। यह रुचि मध्यप्रदेश की एवीजीसी (एनीमेशन, विजुअल इफेक्ट्स, गेमिंग और कॉमिक्स) और डिजिटल इनोवेशन से जुड़ी समर्पित नीतियों के अनुरूप है।

World Economic Forum-2026 दोनों पक्षों के बीच एआई केंद्रित पायलट परियोजनाओं, इको सिस्टम पार्टनरशिप और मध्यप्रदेश में तकनीक आधारित पहलों की संभावनाओं पर आगे भी संवाद जारी रखने पर सहमति बनी। यह संवाद दावोस में मध्यप्रदेश की उस रणनीति को दर्शाता है, जिसके तहत राज्य वैश्विक टेक्नोलॉजी कंपनियों के साथ व्यावहारिक संवाद के माध्यम से एआई और डीपटेक जैसे उभरते क्षेत्रों में सहयोग और निवेश के अवसर तलाश रहा है।

ये भी जानिए : दावोस में मध्यप्रदेश प्रतिनिधिमंडल की अमारा राजा समूह से नवीकरणीय ऊर्जा और ऊर्जा भंडारण पर चर्चा

Bengaluru : शिक्षा विभाग के इंजीनियर पर लोकायुक्त की कार्रवाई, दोस्त के घर से 1.70 करोड़ रुपये बरामद

Bengaluru बेंगलुरु में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत लोकायुक्त

Madhya Pradesh : शोध ऐसा हो, जो बदल दें सबकी सोच: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Madhya Pradesh : मध्य प्रदेश विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद् (मैपकास्ट) के विज्ञान

जांजगीर-चांपा में IT Raid: तिरुपति मिनरल्स कोल डिपो पर आयकर विभाग की छापेमारी

IT Raid: जांजगीर-चांपा जिले में आयकर विभाग (IT) ने बड़ी कार्रवाई करते

भिलाई में Labour Law Protest: बीएसपी यूनियनों का मुर्गा चौक पर जोरदार प्रदर्शन

Labour Law Protest: भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) में चार नए लेबर कानूनों

Mahidpur सावधान! लुटेरी दुल्हन और उसके गिरोह का पर्दाफाश, महिदपुर पुलिस ने आगरा से दबोचे ठग

रिपोर्टर : कुशाल ठाकुर Mahidpur (उज्जैन): अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अभिषेक रंजन

Jamtara  जामताड़ा में चक्का जाम: राष्ट्रीय आम हड़ताल के समर्थन में हाईवे पर उतरे श्रमिक और किसान

संवाददाता: रतन कुमार Jamtara  : केंद्रीय श्रमिक संगठनों, ग्रामीण मजदूर संघों और

Muzaffarnagar एनकाउंटर: 50 हजार का इनामी अमजद ढेर, मुठभेड़ में दरोगा और सिपाही भी घायल

रिपोर्ट: अनुज सैनी Muzaffarnagar (उत्तर प्रदेश): मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 'जीरो टॉलरेंस'

Ujjain : उज्जैन में गूंजा ‘निजीकरण विरोधी’ नारा, आज देशव्यापी हड़ताल में सड़कों पर उतरे श्रमिक

रिपोर्टर: विशाल दुबे Ujjain : केंद्रीय ट्रेड यूनियनों और सिटी ट्रेड यूनियन