Workers Protest : पेमेंट स्लीप और एचपीसी रेट को लेकर मजदूरों में नाराजगी
Workers Protest : कोरबा स्थित SECL की गेवरा खदान, जिसे एशिया की सबसे बड़ी कोयला खदानों में गिना जाता है, एक बार फिर मजदूरों के आंदोलन का केंद्र बन गई है। ठेका मजदूरों का आरोप है कि उनके साथ लगातार शोषण किया जा रहा है और उन्हें न तो नियमित पेमेंट स्लीप दी जा रही है और न ही एचपीसी रेट के अनुसार मजदूरी का भुगतान किया जा रहा है। इसी मांग को लेकर मजदूरों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है।

Workers Protest : सैकड़ों मजदूरों ने जीएम कार्यालय का किया घेराव
Workers Protest : आज सुबह सैकड़ों की संख्या में ठेका मजदूरों ने किसान सभा के नेतृत्व में गेवरा महाप्रबंधक कार्यालय का घेराव कर दिया। मजदूर कार्यालय के सामने नारेबाजी करते हुए अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। उनका कहना है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। इस विरोध प्रदर्शन से प्रबंधन पर दबाव बढ़ गया है और स्थिति पर सभी की नजर बनी हुई है।
read more : PMAY Fraud Allegation : प्रधानमंत्री आवास योजना में धोखाधड़ी का आरोप, रोजगार सहायक पर लगे गंभीर आरोप

