,

UP: जेल में बंद महिला कैदी रखेंगी उपवास, पति से व्रत तुड़वाने के लिए की जाएगी विशेष व्यवस्था

UP News

करवाचौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए महत्वपूर्ण माना जाता है। इस दिन महिलाएं अपने पति की लम्बी आयु के लिए व्रत करती हैं। इस बार उत्तर प्रदेश ने अनोखी पहल की है। जिसके तहत महिला कैदी भी जेल में करवा चौथ का व्रत और पारम्परिक तौर-तरीके से पूजन कर सकेंगी। इस सम्बन्ध में राज्य महिला आयोग ने सभी जिला अधिकारीयों को आदेश दे दिया है। सिर्फ महिला ही नहीं पुरुष कैदियों के लिए भी यह नियम लागू है।

बबीता सिंह ने दिए ये आदेश
प्रदेश महिला आयोग की अध्यक्ष डाॅ. बबीता सिंह चौहान ने सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि महिला बंदी गृहों में बंद महिला कैदी भी करवा चौथ का त्योहार पारंपरिक तरीके से मना सकेंगी। महिला बंदी गृहों के अलावा पात्र पुरुष बंदियों की पत्नियों को भी कारागार में बुलाकर करवा चौथ का व्रत पूरा कराने के निर्देश दिए गए हैं।

जेलों में की जाएगी विशेष व्यवस्था
अध्यक्ष बबिता सिंह चौहान ने सभी जिलाधिकारियों को बंदी गृहों में करवा चौथ का त्योहार संपन्न कराने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश देने के लिए कहा। उन्होंने पहले ही महिला बंदी गृहों में निरुद्ध कैदियों को त्योहार, व्रत पूजा संबंधी आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए निर्देश दिए थे। नवरात्र में व्रत रखने वाली महिला बंदियों के लिए भी फलाहार की व्यवस्था करने के लिए कहा था।

झांसी में 8 महिला कैदी रखेंगी उपवास
बता दें कि झांसी जिला जेल में 8 महिलाएं करवा चौथ का व्रत रखेंगी। 2 महिलाओं के पति भी उनके साथ जेल में बंद हैं, इनके लिए अलग से व्यवस्था भी की जा रही है, लेकिन यह रियायत अनुशासन के साथ और सीमित समय के लिए ही मिलेगी।

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. दमोह से रवाना होगी सनातन…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. डोंगरगढ़ में मां-बेटे की हत्या,…

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. दमोह से रवाना होगी सनातन…

Chanakya Niti 13 October 2026: सफलता चाहिए तो आज ही अपनाएं चाणक्य की ये 5 नीतियां

Chanakya Niti 13 October 2026: आचार्य चाणक्य को प्राचीन भारत के प्रमुख…

Kota Dussehra Mela: 133वें राष्ट्रीय दशहरा मेले में राम-रस धारा और रामलीला का भव्य शुभारंभ

कोटा। Kota Dussehra Mela: राजस्थान के कोटा में 133वें राष्ट्रीय दशहरा मेले…

Panipat Robbery Case: 6 जिलों में वारदातों के आरोप, 16 FIR वाला हाकिम खान गिरफ्तार

पानीपत। Panipat Robbery Case: हरियाणा में लूटपाट और चोरी के कई मामलों…

Dhami Cabinet Meeting: धामी कैबिनेट के 13 प्रस्तावों पर मुहर, अग्निवीरों को भर्ती में मिलेगी अतिरिक्त छूट

हरिद्वार। Dhami Cabinet Meeting: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता…

Ranji Trophy : सौराष्ट्र के लिए जडेजा ने ठोका शतक, 392 रन पर सिमटी टीम

Ranji Trophy : रणजी ट्रॉफी के नए मुकाबलों में भारतीय क्रिकेटरों का…