Wildlife Hunting : वन विभाग की कार्रवाई से मचा हड़कंप, मौके से मिले अहम सबूत
Wildlife Hunting : गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (छत्तीसगढ़)। पेंड्रा वन परिक्षेत्र के अंतर्गत अमारु बीट में चीतल (हिरण) के अवैध शिकार का मामला सामने आने से वन विभाग में हड़कंप मच गया है। मिली सूचना के आधार पर विभागीय टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए इलाके में घेराबंदी की।कार्रवाई के दौरान घटनास्थल से शिकार से जुड़े कई महत्वपूर्ण साक्ष्य बरामद किए गए। टीम ने मौके से 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि 2 अन्य आरोपी जंगल का फायदा उठाकर फरार हो गए।

Wildlife Hunting : फरार आरोपियों की तलाश जारी, वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत केस दर्ज
Wildlife Hunting : वन विभाग ने गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है और वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। अधिकारियों ने बताया कि अवैध शिकार जैसे मामलों में कड़ी सजा का प्रावधान है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।
Wildlife Hunting : फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए सघन सर्च अभियान चलाया जा रहा है। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में निगरानी बढ़ा दी गई है और गश्त तेज कर दी गई है। साथ ही, स्थानीय लोगों से अपील की गई है कि वे वन्यजीव संरक्षण में सहयोग करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत विभाग को दें।

