जेल में रहते हुए मनीष सिसोदिया को सबसे ज्यादा किसकी याद आई? तिहाड़ से बाहर आकर AAP नेता ने किया बड़ा खुलासा

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

दिल्ली के पूर्व उप मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के दूसरे नंबर के नेता कहे जाने वाले मनीष सिसोदिया जेल से बाहर आने के बाद इंटरव्यू दिया है। जिसमें उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर केंद्रीय एजेंसियां का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया है। उनका आरोप है कि सत्ताधारी बीजेपी विपक्ष के नेताओं को जेल में डालना चाहती है। अगर इसे नहीं रोका गया तो यह कल सोनिया गांधी, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे को भी पकड़ करके जेल में डाल देंगे।

एक निजी टीवी चैनल को दिए गए इंटरव्यू में मनीष सिसोदिया ने कहा कि मुझे गिरफ्तार किया गया, हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी हुई और फिर सीएम अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार किया गया। सिसोदिया ने दावा किया कि केंद्र में काबिज बीजेपी बेवजह विपक्ष के नेताओं के पीछे जांच एजेंसी लगा रही है। आप नेता की ओर से यह भी कहा गया कि केवल राजनीतिक पार्टियों को ही निशाना नहीं बनाया जा रहा है बल्कि व्यापारियों के साथ भी ऐसा हो रहा है। हमारे व्यापारियों से केंद्रीय एजेंसियों के नाम पर उगाही हो रही है।

उम्मीद थी 6-7 महीने में जेल से बाहर आ जाऊंगा- सिसोदिया

सिसोदिया ने कहा कि मुझे विश्वास था कि मैं करीब 6 से 7 महीने के अंदर जेल से बाहर आ जाउंगा लेकिन ऐसा नहीं हुआ। जेल से रिहा होने में मुझे करीब 17 महीने लगे। पूर्व शिक्षा मंत्री ने कहा कि अगर कोई व्यापारी 17 महीने तक जेल में बंद रहे तो उसका सारा व्यापार ठप हो जाएगा।

मनीष सिसोदिया ने अपने परिवार का जिक्र करते हुए कहा कि गिरफ्तारी के दौरान उन्हें सबसे ज्यादा अपनी पत्नी के लिए बुरा लगता था। जिसे कितना कुछ सहना पड़ा। इसके अलावा सिसोदिया ने कहा कि परिवार के कारण मैं हिम्मत से लड़ पाया। वहीं जब इंटरव्यू के दौरान उनसे पूछा गया कि अब वो जेल से बाहर आ चुके हैं तो अब पार्टी में उनकी भूमिका क्या रहने वाली है? इस सवाल पर मनीष सिसोदिया ने जवाब देते हुए कहा कि पार्टी जो उनके लिए तय करेगी वह वही काम करेंगे।

सिसोदिया ने केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल के बारे में क्या कहा?

केजरीवाल की गिरफ्तारी के दौरान सुनीता केजरीवाल ने पार्टी को संभाला और इस दौरान उनके राजनीति में आने को लेकर कई तरह के सवाल चल रहे थे। इस सवाल के जवाब में मनीष सिसोदिया ने कहा, “सुनीता केजरीवाल को लेकर जो खबरें चलती थीं उससे मुझे हंसी आती थी। केजरीवाल और हम दोनों का परिवार एक ही है। सुनीता जी बहुत पढ़ी लिखी महिला और अधिकारी रही हैं और शालीन महिला हैं। पार्टी के ऊपर संकट आया और पार्टी का सबसे बड़ा लीडर जेल गया जिसे जनता प्यार करती है। उनके संदेश को जनता तक पहुंचाने का काम सुनीता जी ने अद्भुत तरीके से किया।”

mp-homeguards : होमगार्ड और सिविल डिफेंस वॉलंटियर्स आपदा में निभाते हैं अहम जिम्मेदारी: सीएम

mp-homeguards : मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मध्यप्रदेश नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवी समागम 2026

IndiaHelpsIran : भारत ने ईरान को भेजी मदद, दूतावास ने जताया आभार

by: vijay nandan IndiaHelpsIran : मध्य पूर्व में जारी तनाव के बीच

Korba Elderly Attack : कोरबा में बुजुर्ग पर हमला, आंख फोड़कर फरार हुए अज्ञात हमलावर

Korba Elderly Attack : जिले के चैतमा चौकी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बर्रा

CM Dr Yadav Blog : नव संवत्सर, कृषि, जल और विकास के रोड मैप का संकल्प

लेखक: डॉ. मोहन यादव, मुख्यमंत्री CM Dr Yadav Blog : चैत्र शुक्ल

Faridabad : फरीदाबाद में अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर, कई घर और दुकानें धराशाही

रिपोर्ट- संदीप चौधरी faridabad-illegal : फरीदाबाद, शहर के मुजेसर क्षेत्र में प्रशासन

Korba Navratri Procession: कोरबा में चैत्र नवरात्रि पर भव्य शोभायात्रा की तैयारी

Korba Navratri Procession: कोरबा। चैत्र नवरात्रि और हिंदू नव वर्ष 2026 को

Kaladhungi में दिनदहाड़े दिखे तेंदुए के शावक, गांव में फैली दहशत

Report by: Mukesh Chandra Kaladhungi: उत्तराखंड के कालाढूंगी वन क्षेत्र के अंतर्गत

rahul-gandhi-priyanka : नितिन गडकरी से राहुल और प्रियंका गांधी की मुलाकात, जानिए क्या रही वजह

rahul-gandhi-priyanka : नई दिल्ली: लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने

MP Chhattisgarh Coordination: रायपुर में मध्यप्रदेश के डिप्टी CM राजेंद्र शुक्ला की CM विष्णु देव साय से मुलाकात

MP Chhattisgarh Coordination: रायपुर। मध्यप्रदेश के डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ला ने छत्तीसगढ़

Korba Mine Worker Death: कोरबा की दीपका खदान में श्रमिक की संदिग्ध मौत

Korba Mine Worker Death: कोरबा। जिले के एसईसीएल दीपका खदान क्षेत्र में

CG NEWS: छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण कानून पर सियासत गरम, बीजेपी का कांग्रेस पर तीखा हमला

CG NEWS: रायपुर। छत्तीसगढ़ में प्रस्तावित “धर्म स्वातंत्र्य विधेयक 2026” को लेकर

Korba road accident: कोयला लोड ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, 3 की मौत

Report by: Umesh Dahariya Korba road accident: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के