,

स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए AAP सांसद संजय सिंह ने केजरीवाल को किया याद,कहा- शिक्षा, स्वास्थ्य में सुधार करने वाले…

आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा के सांसद संजय सिंह ने 78वें स्वतंत्रता दिवस को लेकर देशवासियों को बधाई दी है। आप नेता ने एक्स पर एक ट्वीट किया। जिसमें उन्होंने लिखा कि भारत में शिक्षा-स्वास्थ्य का स्तर बेहतर हो, बिजली-पानी और माताओं-बहनों की बस यात्रा फ्री हो। इस सपने को सच करने वाले दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल स्वतंत्रता दिवस के दिन जेल में बंद हैं।

केजरीवाल को लेकर क्या बोले संजय सिंह?

आप के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने एक्स पर लिखा, ‘देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ। भारत में शिक्षा स्वास्थ का स्तर बेहतर हो, बिजली पानी, माताओं बहनों की बस यात्रा फ्री हो। ये सपना दिल्ली में सच करने वाले मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल स्वतंत्रता दिवस के दिन जेल में हैं। देश को खुशहाल बनाने का अभियान जारी रहेगा जेल हमारे संकल्प को तोड़ नही सकती।’

चौकीदार चोर है- संजय सिंह

गौरतलब है कि इससे पहले संजय सिंह ने मोदी सरकार ओर बीजेपी नेताओं पर जबरदस्त हमला बोला था। उन्होंने निशाना साधते हुए कहा था कि वो पूंजीपति को बचाने और उनकी संपत्ति को बढ़ाने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा था कि सेबी के चेयरमैन पीएम के पूंजीपति मित्रों की बेनामी कंपनियों में निवेश कर रहे थे तब वो कहा था। उस समय ED, CBI और IT कहां सो रही थी? सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दावा करते हैं उन्होंने लाखों फर्जी कंपनियां बंद करा दी। यहां तो सेबी प्रमुख बुच की कंपनी का पता ही फर्जी निकला। एक ही पते पर उनकी कई कंपनी और कंपनी का ऑडिट करने वाली फर्म दोनों दर्ज हैं। जांच करने पर वहां कंपनी का कोई प्रमाण नहीं मिला।

बेनामी कंपनियां भारत में अडानी की कंपनी में हजारों करोड़ रुपये लगाकर फर्जी तरीके से शेयर का दाम बढ़ाती हैं। इसी घोटाले की जांच सेबी प्रमुख को करनी थी। इसी बेनामी कंपनियां में खुद उनका निवेश है। मोदी जी JPC से जांच कराओ वरना लोग समझेंगे, ‘चौकीदार ही चोर है।’

Chhattisgarh Patwari Strike: हड़ताल पर राजस्व मंत्री बोले, धान खरीदी में पारदर्शिता लाने PV ऐप लाए, सहयोग करें पटवारी

रायपुर/कोरबा/कोरिया। Chhattisgarh Patwari Strike: छत्तीसगढ़ में PV ऐप की तकनीकी और व्यावहारिक…

Raigarh Patwari Strike: रायगढ़ के 256 पटवारी हड़ताल पर, PV ऐप की समस्याएं दूर करने समेत कई मांगें

रायगढ़, छत्तीसगढ़। Raigarh Patwari Strike: छत्तीसगढ़ में पटवारी संघ ने अपनी विभिन्न…

UPI यूजर्स को दिवाली तक राहत, मर्चेंट पेमेंट पर MDR लागू करने का फैसला टला

BY: Yoganand Shrivastva UPI त्योहारी सीजन में डिजिटल भुगतान करने वाले ग्राहकों…