भैंस को पागल कुत्ते ने काटा तो भैंस का दूध पीने वाले 15 लोग पहुँचे अस्पताल

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

सभी 15 लोगों ने मुरार जिला अस्पताल में लगवाए एंटी रैबीज के इंजेक्शन

ग्वालियर जिले के ग्रामीण क्षेत्र के निवासी हैं सभी 15 लोग

जिले में एक दिन में चार सौ से अधिक डॉग बाइट के मामले आए सामने

जिले से तीनों सरकारी अस्पताल में पहुँचे डॉग बाइट के मरीज लगवाए एंटी रैबीज के इंजेक्शन

डबरा के एक गांव में पागल कुत्ते ने एक भैंस को काट लिया था। लेकिन इस भैंस के दूध का सेवन 15 लोगों ने किया और जब उन्हें ये पता चला कि भैंस को पागल कुत्ते काटा था तो वे जिला अस्पताल मुरार पहुंचे और एंटी रैबीज के इंजेक्शन लगवाए। उधर शहर के तीन सरकारी अस्पतालों में सोमवार को कुत्ते काटने के 430 मरीज आए।

इनमें से किसी मरीज को पहला तो किसी को दूसरा या तीसरा एंटी रैबीज इंजेक्शन लगाया गया। सोमवार को जिला अस्पताल मुरार, JAH और सिविल अस्पताल में डॉग बाइट के 430 मरीज आए थे। जिला अस्पताल में आने वाले मरीजों में 15 मरीज डबरा से आए थे। ये सभी मरीज वो थे जिन्होंने उस कुत्ता काटी भैंस का दूध पिया था।

पीएसएम विभाग के पूर्व विभागाध्यक्ष डॉ.अशोक मिश्रा और वरिष्ठ पशु चिकित्सक डॉ. आशीष उपाध्याय ने कहा कि WHO की गाइड लाइन के अनुसार पशु को अगर कुत्ते ने काटा है, और उसका दूध किसी व्यक्ति ने पिया है, तो उससे रैबीज होने का खतरा नहीं होता है, इसलिए इंजेक्शन लगवाने की जरूरत नहीं है।

Raipur Police: रायपुर में पुलिस का बड़ा चेकिंग अभियान, बीएसयूपी कॉलोनी के 300 से ज्यादा मकानों की हुई जांच

Raipur Police: 100 से अधिक पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों ने चलाया सघन सत्यापन अभियान

Madrasa Demolition: भिलाई में सरकारी जमीन पर बने कथित अवैध मदरसे पर चला बुलडोजर

Madrasa Demolition: अय्यप्पा नगर में निगम और राजस्व विभाग की संयुक्त कार्रवाई,

CG TOP 10: विकास परियोजनाओं से लेकर हाईकोर्ट के फैसले तक

1. CG TOP 10: जांजगीर-चांपा में 295 करोड़ के विकास कार्यों की