BY
Yoganand Shrivastava
WhatsApp के करोड़ों यूजर्स के लिए एक चौंकाने वाली रिपोर्ट सामने आई है। फेसबुक और इंस्टाग्राम के बाद अब मेटा वॉट्सऐप को भी मॉनेटाइज (Monetize) करने जा रहा है। हाल ही में आए एक बीटा अपडेट से संकेत मिले हैं कि कंपनी जल्द ही एक पेड सब्सक्रिप्शन फीचर लॉन्च कर सकती है।

स्टेटस देखने के लिए देखने पड़ेंगे विज्ञापन?
WhatsApp ‘एंड्रॉयड अथॉरिटी’ की रिपोर्ट के अनुसार, मेटा वॉट्सऐप में यूट्यूब (YouTube) जैसा मॉडल अपनाने की योजना बना रहा है। नए अपडेट के कोड्स (Beta Version 2.26.3.9) में यह देखा गया है कि यूजर्स को स्टेटस देखने के दौरान विज्ञापन दिखाए जा सकते हैं। यदि कोई यूजर बिना किसी रुकावट या विज्ञापन के स्टेटस देखना चाहता है, तो उसे ‘ऐड-फ्री’ सब्सक्रिप्शन के लिए पैसे देने होंगे।

मेटा की कमाई का नया फॉर्मूला
WhatsApp वॉट्सऐप के भारत में लगभग 80 करोड़ और वैश्विक स्तर पर 2.8 अरब से ज्यादा यूजर्स हैं। मेटा अब इस विशाल यूजर बेस से कमाई करने की कोशिश में है ताकि ऐप के संचालन का खर्च निकाला जा सके। हालांकि, कंपनी की ओर से अभी तक आधिकारिक तौर पर यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि यह चार्ज कितना होगा और इसे किन-किन देशों में सबसे पहले लागू किया जाएगा।
इतिहास खुद को दोहरा रहा है?
WhatsApp दिलचस्प बात यह है कि जब 2009 में वॉट्सऐप लॉन्च हुआ था, तब यह केवल पहले साल के लिए फ्री था और बाद में करीब 55 रुपये सालाना चार्ज की बात की गई थी। हालांकि, बाद में इसे पूरी तरह फ्री कर दिया गया। अब 17 साल बाद मेटा फिर से उसी पुराने रास्ते पर लौटने की तैयारी में दिख रहा है, जहाँ यूजर्स को प्रीमियम अनुभव के लिए भुगतान करना पड़ सकता है।
Read this: Chhatarpur: महोबा रोड पर भीषण सड़क हादसा, शिक्षा विभाग के कर्मचारी की मौत, एक अन्य गंभीर





