Vishnu Deo Sai Bengal Visit : झारग्राम में नामांकन रैली में उमड़ा जनसैलाब, चार विधानसभा सीटों के प्रत्याशियों के समर्थन में पहुंचे सीएम
Vishnu Deo Sai Bengal Visit : विष्णु देव साय ने पश्चिम बंगाल के चुनावी दौरे के दौरान ममता सरकार पर तीखा हमला बोला। सीएम साय झारग्राम जिले पहुंचे, जहां उन्होंने चार विधानसभा सीटों के प्रत्याशियों की नामांकन रैली में हिस्सा लिया।इस दौरान रैली में भारी जनसैलाब देखने को मिला, जिसे लेकर सीएम साय ने कहा कि यह ऐतिहासिक नजारा है और इससे साफ संकेत मिलता है कि जनता अब बदलाव चाहती है। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी सरकार के खिलाफ लोगों में भारी आक्रोश है।

Vishnu Deo Sai Bengal Visit : मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि पिछले 15 वर्षों में राज्य में रोजगार, महिला सुरक्षा और बुनियादी सुविधाओं के क्षेत्र में कोई ठोस काम नहीं हुआ है। उन्होंने यह भी कहा कि केंद्र सरकार की योजनाएं भी राज्य में सही तरीके से लागू नहीं हो पा रही हैं, जिससे आम जनता को नुकसान उठाना पड़ रहा है।
Vishnu Deo Sai Bengal Visit : सीएम साय ने बंगाल की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि यहां भ्रष्टाचार, अत्याचार और जंगलराज जैसी स्थिति बनी हुई है। उन्होंने तुलना करते हुए कहा कि मौजूदा हालात ने पुराने समय के कानून व्यवस्था के दौर को भी पीछे छोड़ दिया है।अपने संबोधन में उन्होंने विश्वास जताया कि पूरे बंगाल में बदलाव की लहर है और जनता अब स्पष्ट रूप से नई सरकार चाहती है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में यह परिवर्तन जरूर दिखाई देगा।

