,

संभल में सर्वे के दौरान हिंसा, 2 लोगों की मौत

यूपी के संभल में जामा मस्जिद के सर्वें करने पहुंची की टीम पर स्थानीय लोगों ने हमला कर दिया और सर्वें का विरोध करने लगे।
विरोध ने हिंसा का रूप ले लिया और इस हिंसा में पुलिस वाले घायल हो गए और 2 लोगों की मौत हो गई। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने आगजनी कर दी और गाड़ियां तक को फूंक दिया। बता दें कि स्थानीय कोर्ट के आदेश के बाद टीम जामा मस्जिद सर्वें करने पहुंची थी। बताया जा रहा है कि एक याचिका की सुनवाई पर कोर्ट ने सर्वें का आदेश दिया था। याचिका में कहा गया था कि जहां जामा मस्जिद है, पहले वहां हरिहर मंदिर हुआ करता था।

पुलिस ने 10 लोगों को लिया हिरासत में
संभल की जामा मस्जिद में अदालत के आदेश पर रविवार को सर्वेक्षण का कार्य दूसरी बार शुरू हुआ लेकिन इस बीच अराजक तत्वों ने पत्थरबाजी शुरू कर दी जिसके बाद पुलिस ने भीड़ को तितर बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले दागे और हल्का बल प्रयोग किया। अधिकारियों ने यह जानकारी दीए एक अधिकारी ने बताया कि 10 लोगों को हिरासत में लिया गया है और हिंसा की जांच शुरू कर दी गई है।

राइफल लिए मौके पर पहुंचे एसपी
इलाके में कई गाड़ियां जला दी गई। संभल के एसपी कृष्ण कुमार हाथ में राइफल लिए उस स्थान पर पहुंचे जहां शाही जामा मस्जिद में मस्जिद का सर्वेक्षण करने के लिए एक सर्वेक्षण टीम पहुंची थी। जिस पर पथराव की घटना हुई थी। जामा मस्जिद के आसपास करीब 200 मीटर तक पथराव हुआ है।

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: कल का राशिफल 16 अक्टूबर 2026: शुक्रवार का दिन…

MP Congress Homecoming Campaign : कांग्रेस का ‘घर वापसी’ अभियान, मजबूत होगा संगठन

रिपोर्ट- प्रमोद श्रीवास्तव MP Congress Homecoming Campaign : मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव…

Netflix में बड़ी छंटनी, करीब 1,000 कर्मचारियों की जाएगी नौकरी; 2022 के बाद सबसे बड़ी कटौती

BY: Yoganand Shrivastva Netflix दुनिया की प्रमुख वीडियो स्ट्रीमिंग कंपनियों में शामिल…

Yogi Adityanath Mirzapur Visit: मिर्जापुर पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ, मां विंध्यवासिनी के किए दर्शन-पूजन

Yogi Adityanath Mirzapur Visit उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिर्जापुर पहुंचे।…