,

ग्राम चंदखुरी के ग्रामीणों ने पंचायत सचिव के खिलाफ खोला मोर्चा

Villagers of village Chandkhuri opened a front against the Panchayat Secretary

रिपोर्टर: विष्णु गौतम

जिला पंचायत कार्यालय का किया घेराव

दुर्ग, 4 जून 2025 — दुर्ग जिले के ग्राम चंदखुरी में पंचायत सचिव कामिनी चंद्राकर के खिलाफ ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। बड़ी संख्या में ग्रामीण जनपद पंचायत, जिला पंचायत कार्यालय और जिला मुख्यालय पहुंचे और सचिव के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया।

ग्रामीणों का आरोप है कि सचिव पिछले 7 वर्षों से मनमानीपूर्ण तरीके से कार्य कर रही हैं। उनके कार्यकाल में गांव में विकास का कोई ठोस कार्य नहीं हुआ है, और गांव की जनता को योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। इसके साथ ही सचिव द्वारा ग्रामीणों के साथ दुर्व्यवहार किए जाने की शिकायत भी दर्ज की गई है।

आक्रोशित ग्रामीणों ने जिला पंचायत अध्यक्ष सरस्वती बंजारे को ज्ञापन सौंपकर सचिव को तत्काल पद से हटाने की मांग की। ग्रामीणों का कहना है कि अगर सचिव को नहीं हटाया गया, तो वे आगे भी आंदोलन के लिए मजबूर होंगे।

जिला पंचायत अध्यक्ष सरस्वती बंजारे ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि पूरे मामले की जांच करवाई जाएगी और यदि सचिव के खिलाफ अनियमितता पाई गई, तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।

इस दौरान ग्रामीणों का प्रतिनिधिमंडल दुर्ग एसडीएम उत्तम ध्रुव और जनपद पंचायत सीईओ रूपेश पांडे से भी मिला। अधिकारियों ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और भरोसा दिलाया कि मामले की निष्पक्ष जांच कर उचित निर्णय लिया जाएगा।

चंदखुरी गांव में लंबे समय से चल रही प्रशासनिक अनदेखी और सचिव की कार्यप्रणाली को लेकर जनता में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। अब देखना यह होगा कि प्रशासन की जांच कब पूरी होती है और ग्रामीणों को न्याय कब मिलता है।

Ranji Trophy : सौराष्ट्र के लिए जडेजा ने ठोका शतक, 392 रन पर सिमटी टीम

Ranji Trophy : रणजी ट्रॉफी के नए मुकाबलों में भारतीय क्रिकेटरों का…

Morena Shepherd Murder: मुरैना में पुरानी रंजिश में चरवाहे की हत्या, 25 भैंस ले जाने का भी आरोप

संवाददाता- प्रताप सिंह बघेल Morena Shepherd Murder मुरैना जिले के सरायछोला थाना…

सऊदी अरब के Riyadh Airport पर फिर हमला, भारतीय समेत 13 की मौत; हूतियों की चेतावनी से बढ़ा तनाव

Riyadh Airport: सऊदी अरब की राजधानी रियाद स्थित किंग खालिद इंटरनेशनल एयरपोर्ट…

Trump प्रशासन को बड़ा झटका, टैक्सपेयर्स के पैसों से चल रहे टीवी विज्ञापनों पर कोर्ट ने लगाई रोक

Trump : अमेरिका में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन को सरकारी विज्ञापन…

दादी के निधन पर Abhijeet Dipke ने दिल्ली पुलिस पर लगाए आरोप, माता-पिता ने भी उठाए सवाल

Abhijeet Dipke: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दिपके और दिल्ली…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. कोरबा में अस्पताल में मोबाइल…

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. इंदौर में भारत-वेस्टइंडीज टी-20 मैच…