ViksitBharatBudget : भोपाल, केंद्रीय बजट 2026 को लेकर आयोजित पत्रकार वार्ता में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि यह बजट उद्योगों, MSME और बिज़नेस की अनुकूलता को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है। उन्होंने इसे केवल एक बजटीय दस्तावेज नहीं, बल्कि विकसित भारत की स्पष्ट परिकल्पना बताया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बजट में आईटी, पर्यटन, हेल्थ सेक्टर, युवाओं और नारी सशक्तिकरण को विशेष स्थान दिया गया है। इसके साथ ही मेट्रोपॉलिटन सिटी को लेकर किए गए नए प्रावधानों से शहरों को प्रमोट किया जाएगा और शहरी विकास को नई गति मिलेगी।
डॉ. मोहन यादव ने कहा कि ग्रीन एनर्जी की भविष्य में महत्वपूर्ण भूमिका होगी और केंद्रीय बजट में इसे लेकर स्पष्ट दृष्टिकोण दिखाई देता है। उन्होंने बताया कि मेडिकल कॉलेज और अस्पतालों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है, जिससे राज्य में स्वास्थ्य सेवाएं और अधिक सशक्त होंगी।

ViksitBharatBudget : राजनीति नहीं, विकास केंद्र में
मुख्यमंत्री ने कहा कि कुछ स्थानों पर बजट को लेकर राजनीति की जाती है और इसे वोट व व्यक्तिगत लाभ से जोड़कर देखा जाता है, जबकि वास्तविकता यह है कि वित्त आयोग की सिफारिशों को जमीनी स्तर पर लागू किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि वित्तीय दृष्टि से यह बजट अत्यंत महत्वपूर्ण है और इसके निर्माण में वित्त के तमाम विशेषज्ञों को जोड़ा गया है।

ViksitBharatBudget : भारत आत्मनिर्भर, किसी के आगे नहीं झुकता
पड़ोसी देश का उदाहरण देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि आज पाकिस्तान की स्थिति सबके सामने है, जहां वहां के प्रधानमंत्री को दूसरे देशों से उधारी की बात करनी पड़ रही है। इसके विपरीत आज भारत आत्मनिर्भर है और किसी के आगे झुकता नहीं है।
ViksitBharatBudget : मध्यप्रदेश के लिए बजट की प्रमुख घोषणाएं
₹1.12 लाख करोड़ का कर हस्तांतरण (2026–27)
₹48,661 करोड़ की अनुदान सहायता
50 वर्षों के लिए ब्याज-मुक्त ऋण सुविधा
9,263 किमी से अधिक राष्ट्रीय राजमार्ग
ViksitBharatBudget : भोपाल और इंदौर मेट्रो परियोजनाएं
14 नए मेडिकल कॉलेज
ओंकारेश्वर फ्लोटिंग सोलर प्रोजेक्ट
केन–बेतवा नदी जोड़ परियोजना
मुख्यमंत्री ने कहा कि कुछ जगहों पर बजट को लेकर राजनीति की जाती है और राजनेता अपने वोट और व्यक्तिगत लाभ के लिए इसकी व्याख्या करते हैं, लेकिन वास्तविकता यह है कि वित्त आयोग की सिफारिशों को जमीनी स्तर पर उतारा जा रहा है। उन्होंने कहा कि वित्तीय दृष्टि से यह बजट बेहद महत्वपूर्ण है और इसके निर्माण में वित्त के तमाम जानकारों को जोड़ा गया है। मुख्यमंत्री ने पड़ोसी देश का उदाहरण देते हुए कहा कि आज पाकिस्तान की हालत सबके सामने है, वहां के प्रधानमंत्री खुद दूसरे देशों से उधारी मांगने की बात कह रहे हैं।

