,

मुरादाबाद में फिर वायरल हुआ ओवररेट शराब बिक्री का वीडियो

Video of liquor being sold at over-rate again goes viral in Moradabad

REPORT- DANVEER SINGH

आबकारी विभाग की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल

मुरादाबाद में एक बार फिर सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो ने आबकारी विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। ठाकुरद्वारा क्षेत्र से सामने आए इस वीडियो में सरकारी देशी शराब ठेका संचालक को ग्राहकों से 10 रुपये ओवररेट वसूलते हुए स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है।

वीडियो के अनुसार, 75 रुपये कीमत वाली शराब को 85 रुपये में बेचा जा रहा था। शराब खरीदने पहुंचे एक व्यक्ति ने इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, जिसके बाद मामले ने तूल पकड़ लिया।

पहले भी सामने आ चुके हैं ऐसे मामले

यह पहला मामला नहीं है। मुरादाबाद जिले में समय-समय पर कई दुकानें ओवररेट और ओवरटाइम में बिक्री करते हुए पकड़ी गई हैं। इसके बावजूद आबकारी विभाग के अधिकारियों की कार्यवाही केवल आश्वासन तक सीमित दिखाई देती है। जिलेभर में शराब दुकानों पर ओवररेट वसूली और स्कूल समय से पहले शराब बिक्री की शिकायतें आम हो चुकी हैं।

विभागीय अधिकारी फिर दे रहे कार्रवाई का आश्वासन

जब इस संबंध में विभागीय अधिकारियों से बात की गई तो उन्होंने- हमेशा की तरह- एक बार फिर कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
इससे पहले भी नकली शराब बिक्री का वीडियो सामने आया था, तब भी विभाग ने कार्रवाई की बात कही थी, लेकिन जमीनी स्तर पर ठोस कार्रवाई देखने को नहीं मिली।

लंबे समय से नहीं हुई बड़ी कार्रवाई

स्थानीय लोगों का कहना है कि आबकारी विभाग की लापरवाही और अधिकारियों की मिलीभगत के कारण इन मामलों पर लगाम नहीं लग पा रही है। “खुलेआम शराब पीना हो या स्कूल समय से पहले बिक्री- अधिकारियों की आंखें महीनों से बंद पड़ी हैं,” ऐसा क्षेत्रीय लोगों का कहना है।

आबकारी जिला अधिकारी रविंद्र प्रताप ने सभी मामलों में एक बार फिर जांच का आश्वासन दिया है, लेकिन जनता का विश्वास तभी लौटेगा जब विभाग जमीनी स्तर पर कड़े कदम उठाएगा।

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. दमोह से रवाना होगी सनातन…

सगाई तोड़ने के बाद फिर साथ आए Prithvi Shaw Akriti Agarwal, एक्ट्रेस ने बताई अलग होने की वजह

Prithvi Shaw Akriti Agarwal : भारतीय क्रिकेटर पृथ्वी शॉ और अभिनेत्री व…

Pakistan में बड़ा रेल हादसा, पटरी से उतरी रहीम बाबा एक्सप्रेस, 5 की मौत और 30 घायल

Pakistan: पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में मंगलवार सुबह एक बड़ा रेल हादसा…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. डोंगरगढ़ में मां-बेटे की हत्या,…

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. दमोह से रवाना होगी सनातन…

Chanakya Niti 13 October 2026: सफलता चाहिए तो आज ही अपनाएं चाणक्य की ये 5 नीतियां

Chanakya Niti 13 October 2026: आचार्य चाणक्य को प्राचीन भारत के प्रमुख…

Kota Dussehra Mela: 133वें राष्ट्रीय दशहरा मेले में राम-रस धारा और रामलीला का भव्य शुभारंभ

कोटा। Kota Dussehra Mela: राजस्थान के कोटा में 133वें राष्ट्रीय दशहरा मेले…

Panipat Robbery Case: 6 जिलों में वारदातों के आरोप, 16 FIR वाला हाकिम खान गिरफ्तार

पानीपत। Panipat Robbery Case: हरियाणा में लूटपाट और चोरी के कई मामलों…

Dhami Cabinet Meeting: धामी कैबिनेट के 13 प्रस्तावों पर मुहर, अग्निवीरों को भर्ती में मिलेगी अतिरिक्त छूट

हरिद्वार। Dhami Cabinet Meeting: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता…