BY: Yoganand Shrivastava
महाभारत में कर्ण का किरदार निभाने वाले पंकज धीर के निधन के कुछ ही समय बाद, बॉलीवुड इंडस्ट्री ने एक और बुरी खबर सुनी। 87 वर्षीय दिग्गज अभिनेत्री और डांसर मधुमती का निधन हो गया। उनकी मौत से फिल्म और डांस इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है।
बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने सोशल मीडिया पर मधुमती के साथ एक ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर साझा करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी। अक्षय ने लिखा कि वे उनकी पहली गुरु थीं और डांस के बारे में जो कुछ भी उन्होंने सीखा, वह सब मधुमती जी के चरणों में सीखा। उन्होंने उनके अदाकारी और एक्सप्रेशन की हमेशा याद रखी जाएगी।
अभिनेता बिंदु दारा सिंह ने भी मधुमती को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि मधुमती जी उनके लिए शिक्षक और मार्गदर्शक थीं। कई लोगों ने उनसे डांस सीखा और उनके आशीर्वाद से एक सुंदर जीवन व्यतीत किया।
मधुमती ने भारतीय फिल्म और डांस जगत में अपनी अद्वितीय शैली और योगदान के लिए हमेशा याद रखी जाएगी। उनका निधन इंडस्ट्री के लिए एक अपूरणीय क्षति है।





