रिपोर्ट: ललित बिष्ट
Uttarakhand snowfall 2026 : अल्मोड़ा जिले में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। जिले के ऊंचाई वाले इलाकों में सीजन की पहली बर्फबारी दर्ज की गई, जिससे तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आई है। जिले की सबसे ऊंची चोटियों भरतकोट, पांडवखोली और दूनागिरि में दिन के समय हल्की से मध्यम बर्फबारी देखने को मिली।
बर्फबारी और बारिश के चलते पूरे जिले में कड़ाके की ठंड बढ़ गई है। रानीखेत और आसपास के क्षेत्रों में लगातार बारिश के कारण ठंड का असर और अधिक महसूस किया जा रहा है। ठंड से बचने के लिए लोग अलाव का सहारा लेते नजर आए।

Uttarakhand snowfall 2026 : मौसम विभाग का पूर्वानुमान हुआ सही
मौसम विभाग ने पहले ही 23 जनवरी को जिले के ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई थी, जो पूरी तरह सही साबित हुई। विभाग के अनुसार देर रात तक कसारदेवी, शीतलाखेत और ऐड़ाद्यो की पहाड़ियों पर भी बर्फ गिरने की संभावना बनी हुई है। बारिश और बर्फबारी के कारण अल्मोड़ा और आसपास के क्षेत्रों में तापमान तेजी से गिरा है, जिससे सर्दी का असर बढ़ गया है।
Uttarakhand snowfall 2026 : सेब के बागानों को मिली बड़ी राहत
यह बर्फबारी लंबे समय से चले आ रहे शुष्क दौर के बाद हुई है, जिससे स्थानीय किसानों और विशेष रूप से सेब के बागवानों के चेहरे खिल उठे हैं। बागवानों का कहना है कि बर्फबारी से नमी बढ़ेगी, जो सेब की फसल के लिए बेहद फायदेमंद साबित होगी।

Uttarakhand snowfall 2026 : पर्यटकों की आमद बढ़ने की उम्मीद
बर्फबारी के बाद अल्मोड़ा के प्रमुख पर्यटन स्थलों रानीखेत, दूनागिरि और शीतलाखेत में पर्यटकों की संख्या बढ़ने की उम्मीद है। सीजन की पहली बर्फबारी का आनंद लेने के लिए बड़ी संख्या में सैलानियों के पहुंचने की संभावना जताई जा रही है, जिससे स्थानीय पर्यटन कारोबार को भी बढ़ावा मिलेगा।
Uttarakhand snowfall 2026 : ठंड से जनजीवन प्रभावित
Uttarakhand snowfall 2026 : ठंड बढ़ने से जनजीवन प्रभावित हुआ है। सुबह और शाम के समय सड़कों पर आवाजाही कम नजर आई, जबकि पहाड़ी इलाकों में ठंड का असर अधिक देखने को मिला। प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने और आवश्यक सावधानियां बरतने की अपील की है।
ये भी जानिए : नैनीताल में बसंत पंचमी के अवसर पर सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार, विधि-विधान के साथ अनुष्ठान संपन्न

