Uttarakhand News : जसपुर में भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के पदाधिकारियों ने किसानों की मांगों को लेकर उत्तराखंड मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन जसपुर एसडीएम को सौंपा। यह बैठक भाकियू उत्तराखण्ड के वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रेम सिंह सहोता के निर्देशन में आयोजित की गई।

Uttarakhand News : किसानों की मुख्य मांगों में जसपुर-काशीपुर टोल प्लाजा पर 20 किलोमीटर के दायरे में स्थानीय लोगों से जबरन टोल टैक्स वसूली रोकने, ब्लॉक क्षेत्र के प्रत्येक ग्राम में गेहूं खरीद केंद्र स्थापित करने, और किसानों की प्रति एकड़ धान की लिमिट प्रशासन द्वारा पहले से तय करने की मांग शामिल है।
Uttarakhand News : इसके अलावा किसानों ने अवारा पशुओं को गौशाला में छोड़े जाने, जंगली जानवरों जैसे चीते, गुलदार और बंदरों पर वन विभाग द्वारा तुरंत कार्रवाई, 60 वर्ष की आयु पूरी कर चुके किसानों को ₹10,000 प्रतिमाह पेंशन, खेतों में बिजली विभाग के तारों का टाइट होना, ट्यूबवेल की मुफ्त बिजली, घरेलू मीटर में 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली, और गन्ने के रेट को लागत के अनुसार ₹500 प्रति क्विंटल करने की मांग भी की।
READ MORE : Jamtara : नगर निकाय चुनाव परिणाम 2026: जामताड़ा और मिहिजाम के सभी नवनिर्वाचित वार्ड पार्षदों की सूची

