,

उत्तराखंड: 100 साल पुरानी मजार पर चला बुलडोजर, हाईवे चौड़ीकरण के चलते प्रशासन की बड़ी कार्रवाई

https://swadeshlive.com/mp-top-10-may-2/

BY: Yoganand Shrivastva

रुद्रपुर :उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सरकार द्वारा अवैध निर्माणों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में मंगलवार सुबह प्रशासन ने रुद्रपुर शहर के इंदिरा चौक क्षेत्र में स्थित करीब 100 साल पुरानी एक मजार को गिरा दिया। जानकारी के अनुसार, यह मजार मासूम शाह मियां से जुड़ी थी और वक्फ बोर्ड में पंजीकृत थी।


सुबह चार बजे की गई कार्रवाई

प्रशासन ने इस कार्रवाई को सुबह करीब 4 बजे अंजाम दिया। भारी संख्या में पुलिस बल की मौजूदगी में मजार को ध्वस्त किया गया। प्रशासन का कहना है कि यह मजार नेशनल हाइवे के चौड़ीकरण के रास्ते में आ रही थी, इसी वजह से इसे हटाना जरूरी था। यह कार्य जिला प्रशासन और पुलिस की निगरानी में शांतिपूर्वक पूरा किया गया।


विरोध से बचने के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

संभावित विरोध को देखते हुए मौके पर बड़ी संख्या में सुरक्षाबल तैनात किए गए थे। हालांकि अब तक किसी प्रकार के विरोध प्रदर्शन या झड़प की कोई खबर सामने नहीं आई है। स्थानीय प्रशासन ने बताया कि कार्रवाई पूरी तरह से कानून के तहत की गई है।


विधायक का बयान और वक्फ बोर्ड का सवाल

इस पूरे मामले में रुद्रपुर के विधायक शिव अरोरा का बयान भी सामने आया है, जो चर्चा का विषय बना हुआ है। दूसरी ओर, कुछ कानूनी जानकारों और वक्फ बोर्ड से जुड़े लोगों का कहना है कि सुप्रीम कोर्ट ने वक्फ संपत्तियों पर अंतरिम रोक लगा रखी है, जिसमें मजारें, कब्रिस्तान और अन्य धार्मिक संपत्तियाँ भी आती हैं।

इस दृष्टिकोण से देखा जाए तो वक्फ बोर्ड में दर्ज इस मजार को गिराना सुप्रीम कोर्ट के आदेशों का उल्लंघन हो सकता है। हालांकि प्रशासन ने अभी तक इस मुद्दे पर कोई आधिकारिक सफाई नहीं दी है।


प्रशासन की ओर से आगे क्या कदम उठाए जाएंगे?

अब सबकी नजर प्रशासन और न्यायिक संस्थाओं की अगली प्रतिक्रिया पर है। यह देखना अहम होगा कि क्या वक्फ बोर्ड या किसी अन्य पक्ष द्वारा इस कार्रवाई के खिलाफ कानूनी कदम उठाए जाते हैं।

बिहार से मुंबई का नया अमृत भारत एक्सप्रेस – सब कुछ जो आपको जानना चाहिए..यह भी पढ़े

MP: Top 10

MP: मध्य प्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. MP Weather Alert: मध्य…

Yogi Adityanath Mirzapur Visit: मिर्जापुर पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ, मां विंध्यवासिनी के किए दर्शन-पूजन

Yogi Adityanath Mirzapur Visit उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिर्जापुर पहुंचे।…

America में हिंदू मंदिर पर हमले की साजिश नाकाम, 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार

America: अमेरिका में हिंदू मंदिर को निशाना बनाने की कथित साजिश का…

दिल्ली पुलिस ने Ankita Bhandari के माता-पिता को छोड़ा, इंडिया गेट पर रातभर चला प्रदर्शन

Ankita Bhandari: उत्तराखंड की बेटी अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की मांग…

Gyanesh Kumar के खिलाफ विपक्ष का बड़ा प्लान, जंतर-मंतर से रामलीला मैदान तक आंदोलन की तैयारी

Gyanesh Kumar: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्षी दलों ने…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. Balodabazar Accident: खड़े ट्रक में…

MP: Top 10

MP: मध्य प्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. MP Weather Alert: मध्य…

Jashpur News: 1.80 लाख रुपये में बच्चे का सौदा करने का आरोप, मां समेत 5 आरोपी गिरफ्तार

Jashpur News: जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले से बच्चे की कथित खरीद-फरोख्त…

Haridwar News: लक्सर में नकली पनीर बनाने वाली फैक्ट्री पर FDA का छापा, 10 कुंतल पनीर और सामग्री नष्ट

Haridwar News: उत्तराखंड के हरिद्वार जिले में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन…

Pakistan Emergency: इमरान खान के गढ़ खैबर पख्तूनख्वा में इमरजेंसी, क्या शहबाज सरकार का दांव उल्टा पड़ेगा?

Pakistan Emergency: पाकिस्तान में पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ…

Ambala News: पीएम मोदी के जन्मदिन पर सेवा संकल्प अभियान, अंबाला कैंट में लगा फ्री मेडिकल चेकअप कैंप

Ambala News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में देशभर में…