,

UP: भरपूर चौड़ी होंगी संगम की ओर जाने वाली रोड्स, मल्टीलिंग्वल साइनेज, ग्रीनरी, पेंटिंग और ब्यूटीफिकेशन से चमकाया भी जाएगा

UP News

डबल इंजन की सरकार महाकुंभ के अवसर को ऐतिहासिक बनाने पर जोर दे रही है। इसी क्रम में हाईवे से लेकर प्रयागराज सिटी को जोड़ने वाली सड़कों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। सीएम योगी की मंशा के अनुरूप एनएचएआई और पीडब्ल्यूडी हाईवे और सिटी को जोड़ने वाली सड़कों को चमकाने में जुट गए हैं। महाकुंभ 2025 के दौरान जब देश और दुनिया से करोड़ों श्रद्धालु सड़क मार्ग से होकर प्रयागराज पहुंचेंगे तो उन्हें चौड़ी सड़क के साथ ही निश्चित अवधि में मल्टीलिंग्वल साइनेज बोर्ड, ग्रीनरी और पेंटिंग नजर आएगी। यही नहीं, टोल प्लाजा के पास भी उन्हें तमाम सुविधाएं प्राप्त हो सकेंगी।

लगाए जाएंगे मल्टीलिंग्वल साइनेज
बुधवार को प्रयागराज मेला प्राधिकरण स्थित सभागार में एनएचएआई के चेयरमैन संतोष कुमार यादव ने प्रमुख सचिव नगर विकास अमृत अभिजात और प्रमुख सचिव पीडब्ल्यूडी अजय चौहान के साथ एनएचएआई के कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने कहा कि महाकुंभ ऐतिहासिक अवसर है और इस दौरान हमें सिर्फ सड़क नहीं बनानी है,बल्कि उसे अच्छी और खूबसूरत भी बनाना है। प्रयागराज को जोड़ने वाली जितनी भी सड़कों पर काम चल रहा है उस पर सेफ्टी आर्डिटर्स लेकर अधिक से अधिक साइनेज लगाए जाएं। ब्यूटीफिकेशन का काम हो, पेंटिंग हो, लाइटिंग हों और इसे कैमरे से युक्त होना चाहिए। यही नहीं, रोड्स पर ऐसे साइनेज भी पर्याप्त मात्रा में होने चाहिए जो श्रद्धालुओं का स्वागत कर रहे हों।

सड़कों पर हो लाइट्स की सुविधा
उन्होंने कहा कि महाकुंभ में करोड़ों लोग आएंगे। रोड ऐसी हो कि जिसकी चमक श्रद्धालुओं को आनंदित करे। यह पूरी दुनिया के सामने अपने काम को शोकेस करने का शानदार जरिया है। उन्होंने अपने अधिकारियों से कहा कि जहां भी कैट्स आई लगानी हैं, लगाई जानी चाहिए। एंट्री गेट पर फ्लॉवरिंग होनी चाहिए। डिवाइडर पर पेंटिंग हो, ताकि फॉग के समय श्रद्धालुओं को समस्या न हो। एनएच की रोड लाइट्स चेक करके सुव्यवस्थित की जाएं। एनएचएआई के कंट्रोल रूम नंबर को हाईलाइट करें और साथ ही एनएचएआई के राजमार्ग यात्रा एप के विषय में भी लोगों को जागरूक करें, ताकि वो इसके माध्यम से अपनी यात्रा को सुगम बना सकें।

टोल प्लाजा के स्टाफ की होगी बिहेवियरल ट्रेनिंग
टोल प्लाजा को लेकर भी एनएचएआई चेयरमैन ने कहा कि कुंभ के रास्ते में पड़ने वाले टोल प्लाजा की लगातार मॉनीटरिंग होनी चाहिए। टोल प्लाजा सुंदर दिखाई देने चाहिए, ताकि लोगों को बेहतर अनुभव हो। यहां दी जाने वाली सुविधाओं को सुव्यवस्थित किया जाना चाहिए। टॉयलेट्स साफ सुथरे हों। टोल प्लाजा स्टाफ की हर हाल में बिहेवियरल ट्रेनिंग कराई जाए। साथ ही टोल प्लाजा पर 3 शिफ्ट में ही कर्मचारी कार्य करें, ये सुनिश्चित किया जाए। इसके अतिरिक्त इंसिडेंट व्हीकल के साथ ही पर्याप्त संख्या में एंबुलेंस की व्यवस्था भी सुनिश्चित होनी चाहिए।

इस अवसर पर मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत, एडीजी भानु भाष्कर, मेलाधिकारी विजय किरण आनंद, डीएम रविंद्र कुमार मांदड़, एसएसपी कुंभ राजेश कुमार द्विवेदी समेत अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

सड़कों का होगा चौड़ीकरण
अपर मेलाधिकारी विवेक चतुर्वेदी ने बताया कि शहर से संगम जाने वाली त्रिवेणी रोड़, लाल सड़क, काली सड़क, नवल राय रोड़, किला घाट रोड़ व दारागंज रोड़ के चौड़ीकरण का कार्य 30 नवंबर तक पूरा कर लिया जाएगा। श्रद्धालुओं की संख्या के अनुमान के मुताबिक सभी सड़को की क्षमता को दोगुना किया जा रहा है। साथ ही सड़कों के दोनों ओर इंटरलॉकिंग फुटपाथ भी बनाए जा रहे हैं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी तरह की दिक्कत का सामना न करना पड़े। प्रयागराज जंक्शन से संगम को जोड़ने वाली त्रिवेणी रोड़ और दारागंज की रिवर फ्रंट रोड का निर्माण कार्य भी अंतिम चरण में है, जो जल्द ही पूरा हो जाएगा।

Aaj Ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj Ka Rashifal: 21 नवंबर 2026, शनिवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से…

Malaysia घूमने का प्लान है तो जान लें ये खबर, 1 जनवरी से भारतीयों के लिए बदलेगा बड़ा नियम

Malaysia: मलेशिया घूमने जाने की तैयारी कर रहे भारतीय यात्रियों के लिए…

CG: Top 10

CG: 1. रूस में फंसे छत्तीसगढ़ के 2 युवक, बहन का आरोप-…

MP: Top 10

MP: 1. जबलपुर में पुराने विवाद पर नाबालिगों ने युवक को घेरकर…

Chanakya Niti: इन 2 चीजों से डरने वाले कभी नहीं हो पाते सफल, आचार्य चाणक्य ने बताई बड़ी वजह

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य भारतीय इतिहास के महान विद्वान, अर्थशास्त्री और कुशल…

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 20 नवंबर 2026, शुक्रवार का दिन धार्मिक और ज्योतिषीय…

Sports : MP में मोहन सरकार, खेलों को मिल रहा विस्तार, अंतरराष्ट्रीय मंच पर बढ़ी प्रदेश की साख

रिपोर्ट- प्रमोद श्रीवास्तव Sports MP : भोपाल, मध्यप्रदेश अब सिर्फ विकास और…

Muslim Population : दुनिया की धार्मिक आबादी का बदलता गणित, इस्लाम 2035 तक दुनिया का सबसे बड़ा धर्म होगा ?

रिपोर्ट- प्रमोद श्रीवास्तव Muslim Population : दुनिया के धार्मिक जनसांख्यिकीय परिदृश्य में…