,

UP: बरेली में मुस्लिम और वाल्मीकि समाज के लोगों में हुई पत्थरबाजी, जानिए क्या है पूरा मामला?

UP News

बहराइच के बाद बरेली में भी दो समुदायों में झड़प का मामला सामने आया है। बरेली जिले में दो समुदायों के बीच पथराव की घटना हुई जिसमें दोनों तरफ से जमकर ईट पत्थर चलें। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया और दोनों पक्षों के 10 नामजद और करीब 20 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

पूरा मामला बरेली के किला थाना क्षेत्र स्थित श्मशान भूमि फाटक के वाल्मिकी मोहल्ले का है। यहां दो लोगों में शराब पीने को लेकर विवाद हो गया था। देखते ही देखते विवाद ने समुदायिक दंगे का रूप ले लिया। जिसके बाद दोनों तरफ से ईट पत्थर चलने लगें। घटना का वीडियो भी सामने आया है।

दो समुदायों के बीच इस पत्थरबाजी के चलते मुख्य मार्ग पर आवाजाही बाधित हो गई जिसके बाद राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बावजूद भी दोनों पक्ष के लोग लगातार पत्थरबीजी करते रहें। पुलिस ने लाठी चलाकर लोगों को अलग किया। पुलिस के आलाधिकारी भी घटना स्थल पर पहुंचे थे।

पत्थरबाजी के चलते इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि फिलहाल शांति व्यवस्था वापस से कायम हो गई है। किसी प्रकार का कोई तनाव नहीं है। शराब पीकर मुस्लिम समुदाय और वाल्मीकि समाज के लोगों ने एक दूसरे पर पथराव किया। अब पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Jashpur News: 1.80 लाख रुपये में बच्चे का सौदा करने का आरोप, मां समेत 5 आरोपी गिरफ्तार

Jashpur News: जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले से बच्चे की कथित खरीद-फरोख्त…

Haridwar News: लक्सर में नकली पनीर बनाने वाली फैक्ट्री पर FDA का छापा, 10 कुंतल पनीर और सामग्री नष्ट

Haridwar News: उत्तराखंड के हरिद्वार जिले में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन…

Pakistan Emergency: इमरान खान के गढ़ खैबर पख्तूनख्वा में इमरजेंसी, क्या शहबाज सरकार का दांव उल्टा पड़ेगा?

Pakistan Emergency: पाकिस्तान में पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ…

Ambala News: पीएम मोदी के जन्मदिन पर सेवा संकल्प अभियान, अंबाला कैंट में लगा फ्री मेडिकल चेकअप कैंप

Ambala News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में देशभर में…