UP news: बुलन्दशहर में सांसद खेल महोत्सव 2025 के समापन समारोह में उमड़ा जनसैलाब

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

संवाददाता :सुरेश भाटी

UP news: जनपद बुलंदशहर के जहांगीराबाद क्षेत्र स्थित खालौर स्टेडियम में आयोजित सांसद खेल महोत्सव 2025 के समापन कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी रहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष विकास चौहान ने की, जबकि संचालन शंभू सिंह राघव द्वारा किया गया।

इस अवसर पर देश के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय नरेंद्र मोदी के वर्चुअल माध्यम से जुड़कर सभी खिलाड़ियों का मार्गदर्शन दिया। जिसमें उन्होंने खेलों को युवाओं के सर्वांगीण विकास का सशक्त माध्यम बताते हुए खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
मुख्य अतिथि बुलंदशहर लोकसभा के अंतर्गत आने वाली विधानसभाओं व न्याय पंचायत पर विजयी टीमों को प्रतीक चिन्ह व मेडल बनाकर सम्मानित किया।

मुख्य अतिथि पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि “खेल महोत्सव जैसे आयोजन युवाओं को अनुशासन, नेतृत्व और राष्ट्रनिर्माण से जोड़ते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी जी के नेतृत्व में खेलों को नई पहचान मिली है और ग्रामीण प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का मंच प्राप्त हुआ है इन खेलों के माध्यम से प्रतिभाओं को आगे आने का मौका मिलेगा खिलाड़ी धीरे-धीरे उभर कर राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहुंचकर देश का नाम रोशन करेंगे।”

सांसद बुलंदशहर डॉ. भोला सिंह ने कहा कि “सांसद खेल महोत्सव का उद्देश्य प्रत्येक गांव और क्षेत्र से खेल प्रतिभाओं को खोजकर उन्हें आगे बढ़ने का अवसर देना है। ऐसे आयोजनों से युवाओं में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। हम अपने लोकसभा के क्षेत्र में आने वाले सभी खिलाड़ियों के लिए हर संभव मदद वह व्यवस्था करेंगे ताकि युवाओं को खेल के माध्यम से अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा”

भाजपा जिला अध्यक्ष विकास चौहान ने कहा कि “भारतीय जनता पार्टी खेलों को केवल प्रतियोगिता नहीं बल्कि युवाओं के चरित्र निर्माण और राष्ट्रसेवा से जोड़कर देखती है। सांसद खेल महोत्सव इसका सशक्त उदाहरण है।”

कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष अंतुल तेवतिया , विधायक डिबाई सी.पी. सिंह लोधी, जिलाधिकारी श्रुति सिंह, एसएस पी दिनेश कुमार सिंह, सी डी ओ निशा ग्रेवाल, अंकुर लाठर,मनोज प्रधान ,जहांगीराबाद नगर पालिका चेरमेन किशन पाल, जिला महामंत्री संतोष बाल्मीकि ,संजय गुर्जर ,युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष दिवाकर सिंह, मंडल अध्यक्ष कैलाश सैनी ,भीष्म सिसोदिया ,बिल्लू पंडित, कुलदीप सिंह महिला मोर्चा कल्पना वर्मा ,युवा मोर्चा जिला महामंत्री केपी सिंह, गौरव मित्तल, अभिनव वर्मा, धर्मेंद्र काली, त्रिभुवन नारायण चेयरमैनगण, ब्लॉक प्रमुखगण, जिला पंचायत सदस्य गण, जिला प्रशासन के अधिकारी, पार्टी पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व खिलाड़ी उपस्थित रहे। समारोह के अंत में विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया और खेल भावना को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया गया।

Kaladhungi में दिनदहाड़े दिखे तेंदुए के शावक, गांव में फैली दहशत

Report by: Mukesh Chandra Kaladhungi: उत्तराखंड के कालाढूंगी वन क्षेत्र के अंतर्गत

rahul-gandhi-priyanka : नितिन गडकरी से राहुल और प्रियंका गांधी की मुलाकात, जानिए क्या रही वजह

rahul-gandhi-priyanka : नई दिल्ली: लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने

MP Chhattisgarh Coordination: रायपुर में मध्यप्रदेश के डिप्टी CM राजेंद्र शुक्ला की CM विष्णु देव साय से मुलाकात

MP Chhattisgarh Coordination: रायपुर। मध्यप्रदेश के डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ला ने छत्तीसगढ़

Korba Mine Worker Death: कोरबा की दीपका खदान में श्रमिक की संदिग्ध मौत

Korba Mine Worker Death: कोरबा। जिले के एसईसीएल दीपका खदान क्षेत्र में

CG NEWS: छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण कानून पर सियासत गरम, बीजेपी का कांग्रेस पर तीखा हमला

CG NEWS: रायपुर। छत्तीसगढ़ में प्रस्तावित “धर्म स्वातंत्र्य विधेयक 2026” को लेकर

Korba road accident: कोयला लोड ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, 3 की मौत

Report by: Umesh Dahariya Korba road accident: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के

Mussoorie gas shortage: मसूरी में गहराया गैस संकट, दुकानदार और घरेलू उपभोक्ता परेशान

Mussoorie gas shortage: घरेलू और कमर्शियल गैस सिलेंडरों की किल्लत ने गंभीर

Bhopal: जेके हॉस्पिटल और जेके यूनिवर्सिटी को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस अलर्ट

Bhopal: भोपाल के कोलार क्षेत्र में स्थित जेके हॉस्पिटल और जेके यूनिवर्सिटी

Israel PM Video: बेंजामिन नेतन्याहू का नया वीडियो आया सामने, मौत की अफवाहों पर खुद दी सफाई

Israel PM Video: इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एक नया वीडियो

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें.. CG: 1. मौसम अलर्ट छत्तीसगढ़

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. मौसम का बदला मिजाज