,

UP: गैंगस्टर सुंदर भाटी को हाई कोर्ट मिली जमानत, प्लाइट से पहुंचा दिल्ली

UP News

सामाजवादी पार्टी के नेता हरेंद्र नागर और उनके गनर भूदेव शर्मा की हत्या के मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहे कुख्यात गैंगस्टर सुंदर भाटी को हाई कोर्ट से जमानत मिल गई है। जमानत मिलने के बाद वह सोनभद्र जेल से गुपचुप तरीके से रिहा हो गए। सूत्रों के अनुसार, रिहाई के बाद सुंदर भाटी गुरुवार को फ्लाइट से वाराणसी से सीधे दिल्ली चला गया। उनके खिलाफ हत्या, अवैध वसूली, और जानलेवा हमलों के 60 से अधिक गंभीर मामले दर्ज हैं।

अतीक-अशरफ हत्याकांड में कनेक्शन

सुंदर भाटी पिछले कुछ वर्षों से पूर्वांचल में अपने कनेक्शन के लिए चर्चा में रहा है। 15 अप्रैल को प्रयागराज में माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की हत्या में शामिल तीन शूटरों में से एक, सुंदर भाटी के साथ हमीरपुर जेल में रह चुका था।

बदले की जंग का खतरा

सुंदर भाटी की रिहाई के बाद पश्चिमी यूपी में वर्चस्व और बदले की लड़ाई तेज हो सकती है। नोएडा और आसपास के क्षेत्रों में स्क्रैप और सरिया के कारोबार पर कब्जे को लेकर लगातार संघर्ष होता रहा है।

दुजाना की मौत और भाटी का बढ़ता प्रभाव

सुंदर भाटी के प्रतिद्वंदी अनिल दुजाना की मई 2023 में मुठभेड़ में मौत के बाद भाटी का क्षेत्र में एकछत्र राज हो गया है। दुजाना के मारे जाने के बाद भाटी ने स्क्रैप कारोबार में अपनी पकड़ मजबूत करने की कोशिश की है।

रवि काना की गिरफ्तारी

नोएडा पुलिस ने हाल ही में रवि काना और उसकी गर्लफ्रेंड को गिरफ्तार किया है। काना, सपा नेता हरेंद्र नागर का भाई है और सुंदर भाटी के खिलाफ हत्या के मुकदमे में मुख्य गवाह है। काना की गिरफ्तारी के बाद भाटी की स्थिति और मजबूत हो सकती है।

रविन्द्र नागर पर खतरा

ऐसा माना जा रहा है कि सुंदर भाटी के बाहर आने के बाद रविन्द्र नागर, जो हरेंद्र नागर का भाई और भाटी के खिलाफ मामले में मुख्य गवाह है, उसके निशाने पर हो सकता है। वहीँ आपराधिक दुनिया में यह चर्चा भी है कि लॉरेंस बिश्नोई गैंग और सुंदर भाटी गैंग के बीच संबंध हैं। यूपी के कई हत्याकांडों में इन दोनों गैंग के कनेक्शन पाए गए हैं, जैसे कि पूर्व ब्लाक प्रमुख अजीत सिंह की हत्या में दोनों गैंग शामिल थे।

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. दमोह से रवाना होगी सनातन…

सगाई तोड़ने के बाद फिर साथ आए Prithvi Shaw Akriti Agarwal, एक्ट्रेस ने बताई अलग होने की वजह

Prithvi Shaw Akriti Agarwal : भारतीय क्रिकेटर पृथ्वी शॉ और अभिनेत्री व…

Pakistan में बड़ा रेल हादसा, पटरी से उतरी रहीम बाबा एक्सप्रेस, 5 की मौत और 30 घायल

Pakistan: पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में मंगलवार सुबह एक बड़ा रेल हादसा…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. डोंगरगढ़ में मां-बेटे की हत्या,…

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. दमोह से रवाना होगी सनातन…

Chanakya Niti 13 October 2026: सफलता चाहिए तो आज ही अपनाएं चाणक्य की ये 5 नीतियां

Chanakya Niti 13 October 2026: आचार्य चाणक्य को प्राचीन भारत के प्रमुख…

Kota Dussehra Mela: 133वें राष्ट्रीय दशहरा मेले में राम-रस धारा और रामलीला का भव्य शुभारंभ

कोटा। Kota Dussehra Mela: राजस्थान के कोटा में 133वें राष्ट्रीय दशहरा मेले…

Panipat Robbery Case: 6 जिलों में वारदातों के आरोप, 16 FIR वाला हाकिम खान गिरफ्तार

पानीपत। Panipat Robbery Case: हरियाणा में लूटपाट और चोरी के कई मामलों…

Dhami Cabinet Meeting: धामी कैबिनेट के 13 प्रस्तावों पर मुहर, अग्निवीरों को भर्ती में मिलेगी अतिरिक्त छूट

हरिद्वार। Dhami Cabinet Meeting: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता…