,

UP Cylinder Blast: सिलेंडर फटने से गिरा मकान, 19 लोग मलबे में दबे, 6 की मौत

UP Cylinder Blast

बुलंदशहर के सिकंदराबाद थाना क्षेत्र में घर में सिलेंडर फट गया जिसकी वजह से दर्दनाक हादसा हो गया। जिससे मकान जमीदोज हो गया। हादसे के दौरान घर में एक ही परिवार के महिलाएं, पुरूष, बच्चों समेत 19 लोग मौजूद थे। सभी मलबे में दब गए। सूचना पर पहुंची प्रशासन पुलिस और दमकल विभाग की टीम ने रेस्क्यू कार्य शुरू किया।

6 लोगों की हुई मौत
अभी तक मिली जानकारी के अनुसार 8 लोगो को निकाला गया है, जिनको जिला हॉस्पिटल भेजा गया। जिनमें 3 महिलाओ और बच्चों सहित 6 लोगों को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया जबकि बाकी घायलों का इलाज जारी है। मुख्यमंत्री ने घटना का संज्ञान लेते हुए हमें तुरंत मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य करने के निर्देश दिए थे ब्लास्ट के कारणों की जांच की जाएगी।

कलेक्टर ने दी ये जानकारी
बुलंदशहर DM चन्द्र प्रकाश सिंह ने बताया, “रात करीब 8:30 से 9 बजे के बीच आशापुरी कॉलोनी के एक घर में सिलेंडर ब्लास्ट हुआ। परिवार में 18-19 लोग थे, 8 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने 5 लोगों की मृत्यु की पुष्टि की है, 3 लोग अभी भी घायल हैं, जिनमें से 1 गंभीर रूप से घायल है लेकिन उसका इलाज जारी है। फायर ब्रिगेड की टीम, पुलिस विभाग की टीम, नगर निगम की टीम, मेडिकल टीम, NDRF टीम मौके पर है। मुख्यमंत्री ने घटना का संज्ञान लेते हुए हमें तुरंत मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य करने के निर्देश दिए थे… ब्लास्ट के कारणों की जांच की जाएगी।”

Jashpur News: 1.80 लाख रुपये में बच्चे का सौदा करने का आरोप, मां समेत 5 आरोपी गिरफ्तार

Jashpur News: जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले से बच्चे की कथित खरीद-फरोख्त…

Haridwar News: लक्सर में नकली पनीर बनाने वाली फैक्ट्री पर FDA का छापा, 10 कुंतल पनीर और सामग्री नष्ट

Haridwar News: उत्तराखंड के हरिद्वार जिले में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन…

Pakistan Emergency: इमरान खान के गढ़ खैबर पख्तूनख्वा में इमरजेंसी, क्या शहबाज सरकार का दांव उल्टा पड़ेगा?

Pakistan Emergency: पाकिस्तान में पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ…

Ambala News: पीएम मोदी के जन्मदिन पर सेवा संकल्प अभियान, अंबाला कैंट में लगा फ्री मेडिकल चेकअप कैंप

Ambala News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में देशभर में…