,

Unnao: ‘अब गजवा हिन्द की नहीं, भगवा हिन्द की बात होगी’ कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर का बड़ा बयान

Unnao

ख़बर उत्तर प्रदेश के उन्नाव से है जहां, रामलीला मैदान में सदर विधायक पंकज गुप्ता के संयोजन में आयोजित रामकथा कार्यक्रम में कथावाचक ठाकुर देवकीनंदन ने गजवा-ए-हिन्द के मुद्दे पर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा की “अब गजवा हिन्द की बात नहीं, भगवा हिन्द की बात होगी। हम अपनी धरती पर अपमान नहीं सह सकते, हमारी बहन-बेटियों का अपमान नहीं सह सकते। इन सबको बचाना होगा।

‘वक्फ बोर्ड तो है ही, सनातन बोर्ड भी बनना चाहिए’
देवकीनंदन ने अपने बयान में वक्फ बोर्ड के मुकाबले सनातन बोर्ड बनाने की बात की और कहा कि “वक्फ बोर्ड तो है ही, अब सनातन बोर्ड भी बनना चाहिए। बता दे कि रामकथा के दौरान, देवकीनंदन ने सनातन धर्म की रक्षा के लिए एक नई पहल की घोषणा की। उन्होंने 16 नवम्बर को दिल्ली में आयोजित एक बड़े कार्यक्रम का ऐलान किया, इस कार्यक्रम को “सनातन यात्रा” के रूप में आयोजित किया जाएगा।
शहर में निकाली गई सनातन यात्रा
बताते चलें उन्नाव शहर के रामलीला मैदान में कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर की कथी बीते दिन से शुरू हो गई है। इसके पहले देवकीनंदन ठाकुर ने सनातन यात्रा निकाली, जिसमें बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे। इस अवसर पर विधायक पंकज गुप्ता समेत अन्य कथा प्रेमी मौजूद रहे। बता दें कि अयोध्या में रामलला के स्थापना केक बाद पहली कथा आयोजित हो रही है।

Ye Bhi Pade – ट्रंप के टैरिफ ने जगाया वैश्विक व्यापार में तूफान

Yogi Adityanath Kanya Pujan: गोरखनाथ मंदिर में सीएम योगी ने किया कन्या पूजन

Report: Vandna Rawat Yogi Adityanath Kanya Pujan गोरखपुर स्थित गोरखनाथ मंदिर में…

Roopi Soren: स्व. रूपी सोरेन के श्राद्धकर्म में शामिल हुए बन्ना गुप्ता

Roopi Soren झारखंड के पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता स्वर्गीय रूपी सोरेन के…