भांजी की शादी से नाखुश था मामा, रिसेप्शन की दावत में मिला दिया जहर, मची खलबली

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

महाराष्ट्र के कोल्हापुर में एक अजीबो गरीब मामला सामन आया। दरअसल मामा ने अपनी भांजी की शादी की दावत में खाने में जहर मिला दिया। जैसे ही यह खबर शादी में शिरकत करने आए मेहमानों को लगी तो पूरे खुशनुमा माहौल में खलबली मच गई। वहीं मामा मौके से फरार हो गया, जिसे पुलिस तलाशने में जुटी हुई है। बता दंे कि मामा भांजी की शादी को लेकर गुस्सें में था, क्योंकि भांजी ने मामा एवं घर के खिलाफ जाकर प्रेम विवाह किया था बाद में भांजी के माता-पिता ने यह रिश्ता स्वीकार कर लिया था वहीं मामा का गुस्सा शांत नहीं हुआ था। गनीमत यह रही कि मामा को खाने में जहर मिलाते हुए हलवाई ने देख लिया जिसकी वजह से बड़ी घटना होने से टल गई।

यह है पूरा मामला


भांजी ने घरवालों की मर्जी के खिलाफ भागकर लव मैरिज की थी। इस बात से गुस्साए मामा ने भांजी की शादी के रिसेप्शन के खाने में जहर मिला दिया। मामा ने खाना बनाने वालों के सामने ही खाने में जहर मिलाया। खाना बनाने वाले ने मामा को रोकने की कोशिश भी की लेकिन मामा ने उसके साथ हाथापाई की और जहर की बोतल खाने के बर्तनों में मिलाकर फरार हो गया।

ये अजीब घटना कोल्हापुर जिले के उत्रे नामक देहात में घटी हैए जिससे शादी की दावत में आए मेहमानों में खलबली मच गई। मामा की पहचान महेश जोतीराम पाटिल के रूप में हुई है। बता दें कि लड़की ने घरवालों और मामा की मर्जी के खिलाफ जाकर घर से भागकर गांव के ही एक लड़के के साथ लव मैरिज की थी।

कैसे हुई घटना


दरअसल शादी के बाद लड़के के मां.पिता ने इस शादी को मंजूरी देते हुए स्वागत समारोह का आयोजन किया था और अपने रिश्तेदारों को दावत दी थी। आज सुबह से दावत पर आए रिश्तेदार वर.वधू को आशीर्वाद देने में लगे हुए थे, उधर शादी के मंडप के बाहर खाने के व्यंजन बनाने का काम जारी था।

इसी बीच लड़की के मामा महेश पाटिल ने रसोइए के साथ हाथापाई की और खाने में जहर मिला दिया। रसोइयों के सामने खाने में जहर मिलाने से दुर्घटना तो टल गई लेकिन मेहमानों के बीच खलबली मच गई। अब इस घटना को लेकर तहसील पन्हाला पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है। फरार मामा की तलाश में पुलिस ने दस्ते भेजे हैं और इस घटना की चर्चा कोल्हापुर जिले में हो रही है

- Advertisement -
Ad imageAd image

धान बेचने से पहले कराएं Agritech Registration, वरना समर्थन मूल्य पर नहीं होगी खरीदी

Agritech Registration: धान बेचने से पहले कराएं Agritech Registration, वरना समर्थन मूल्य