उज्जैन: स्कूल शिक्षक पर धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप, देवी-देवताओं की तस्वीरें तोड़ने और कुरान पढ़ने का दबाव डालने का मामला दर्ज

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

BY: Yoganand Shrivastva

उज्जैन: जिले के नागपुरा गांव स्थित एक सरकारी मिडिल स्कूल में पदस्थ शिक्षक शकील मोहम्मद पर विद्यार्थियों ने गंभीर आरोप लगाए हैं। छात्रों का कहना है कि शिक्षक ने न केवल धार्मिक तस्वीरें तोड़ीं, बल्कि कक्षा में कुरान पढ़ने और नमाज सीखने के लिए दबाव भी बनाया।

छात्रों का आरोप

छठवीं कक्षा में पढ़ने वाले छात्र अनुराग राठौर ने बताया कि 11 जुलाई को स्कूल की छुट्टी के बाद शिक्षक ने भारत माता की तस्वीर को जलाया और माता सरस्वती, भगवान गणेश व अन्य महापुरुषों की तस्वीरें तोड़ीं। छात्रों के अनुसार, शिक्षक ने यह भी धमकी दी कि यदि किसी ने यह बात बाहर बताई, तो वह उन्हें गंभीर परिणाम भुगतने पर मजबूर कर देगा।

अनुराग के साथ मौजूद अन्य छात्रों—कमल, भोला, अंजली, पिंकी, चेतन आदि ने भी इस घटना की पुष्टि की। उनका आरोप है कि यह पहली बार नहीं है; शिक्षक कक्षा में अक्सर कुरान पढ़ने और नमाज सीखने की बात करते रहते हैं।

स्कूल परिसर के बाहर मिली अधजली तस्वीर

छात्रों से मिली जानकारी के आधार पर छात्र के परिजन रोहित राठौर और उनके सहयोगी स्कूल पहुंचे, जहां उन्हें स्कूल परिसर के बाहर अधजली भारत माता की तस्वीर मिली। यह दृश्य छात्रों के आरोपों की पुष्टि करता प्रतीत हुआ।

ग्रामीणों और संगठनों का विरोध

घटना की सूचना मिलते ही विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल के कार्यकर्ता और गांव के लोग थाने पहुंचे और शिक्षक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने थानेदार और प्राचार्य को ज्ञापन सौंपा।

पुलिस की कार्रवाई

झारड़ा थाना प्रभारी आनंद भाबोर ने बताया कि आरोपी शिक्षक शकील मोहम्मद के खिलाफ धार्मिक भावनाएं आहत करने, भारत माता की तस्वीर जलाने और छात्रों को एक धर्म विशेष की ओर प्रभावित करने जैसे आरोपों में मामला दर्ज किया गया है। जांच जारी है और शिक्षक को कोर्ट में पेश किया जाएगा। सूत्रों के अनुसार, आरोपी शिक्षक का नाम इससे पहले भी लसूड़िया मंसूर और अन्य स्थानों पर विवादित गतिविधियों से जोड़ा जा चुका है।

Godda: ढोलिया नदी में मिला 10 वर्षीय बच्ची का शव, रविवार से लापता थी मासूम मोनिका

Godda गोड्डा जिले के मेहरमा थाना अंतर्गत जोगियाचक क्षेत्र में सोमवार को

Chhindwara : निजी स्कूल की मनमानी का शिकार हो रहे मासूम, अंडर कंस्ट्रक्शन भवन में लग रही क्लास

Report: Rakesh Chandwansi Chhindwara सिंगोड़ी जनपद शिक्षा केंद्र अमरवाड़ा के अंतर्गत आने

Raipur Municipal Budget: रायपुर नगर निगम बजट सत्र, महापौर मीनल चौबे पेश करेंगी बजट

Raipur Municipal Budget: Raipur नगर निगम की सामान्य सभा में प्रश्नकाल समाप्त

Omkareshwar आध्यात्मिक यात्रा: प्रसिद्ध भजन गायिका जया किशोरी ने किए बाबा ओंकारेश्वर के दर्शन

Report: Lalit Omkareshwar ओंकारेश्वर: विश्व प्रसिद्ध आध्यात्मिक वक्ता और भजन गायिका जया

gold-silver-price : 18 साल की सबसे बड़ी मासिक गिरावट, जानें आज के ताजा रेट

gold-silver-price : नई दिल्ली, हफ्ते की शुरुआत के साथ ही सोने और

Jaipur Sant Sabha: संतों का अद्भुत संगम, विश्व को दिया एकता और प्रेम का संदेश

Jaipur Sant Sabha: जयपुर में आयोजित संत संसद में देशभर की प्रतिष्ठित