Udham Singh Nagar 14 January : सीएम धामी ने नवनिर्मित खटीमा बस अड्डे का लोकार्पण किया
Udham Singh Nagar 14 January : उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मकर संक्रांति, उत्तरायणी और घुघुती त्यार के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि सूर्यदेव के उत्तरायण होने का यह पर्व लोक आस्था, प्रकृति से जुड़ाव और जीवन में नवचेतना का प्रतीक है। मुख्यमंत्री ने प्रार्थना की कि यह पर्व सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और नई ऊर्जा का संचार करे।


Udham Singh Nagar 14 January : कांग्रेस झूठ, षड्यंत्र और राष्ट्रविरोध की फैक्ट्री बन चुकी है
इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ऊधम सिंह नगर जिले में नवनिर्मित खटीमा बस अड्डे का लोकार्पण किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि “कांग्रेसियों की नींद उड़ चुकी है। कांग्रेस झूठ, षड्यंत्र और राष्ट्रविरोध की फैक्ट्री बन चुकी है और सनातन विरोधियों की कठपुतली की तरह काम कर रही है।
Udham Singh Nagar 14 January : 10 हजार एकड़ से अधिक भूमि को अतिक्रमण से मुक्त
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रदेश में अवैध मजारों की आड़ में लैंड जिहाद के माध्यम से सुनियोजित तरीके से सरकारी और सार्वजनिक भूमि पर अतिक्रमण किया जा रहा था। राज्य सरकार ने इसके खिलाफ सख्त अभियान चलाते हुए 10 हजार एकड़ से अधिक भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराया है।
उन्होंने आगे कहा कि राज्य में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के लिए कठोर दंगारोधी कानून लागू किया गया है। साथ ही अवैध मदरसों पर कार्रवाई करते हुए ताले लगाए गए और लगभग 500 वर्ष पुरानी जिहादी मानसिकता से ग्रसित पाठ्यक्रमों में बदलाव कर शिक्षा व्यवस्था को राष्ट्रहित के अनुरूप बनाया गया है।
मुख्यमंत्री ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि डेमोग्राफी की रक्षा के लिए कठोर फैसले लेना और बिना किसी समझौते के कार्रवाई करना सरकार की प्राथमिकता है। उत्तराखंड की सांस्कृतिक पहचान, कानून-व्यवस्था और सामाजिक समरसता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा।
ये भी जानिए: जयपुर में मकर संक्रांति का भव्य उत्सव; सीएम भजनलाल शर्मा और डिप्टी सीएम दिया कुमारी ने जलमहल पर उड़ाई पतंग

