,

ट्रंप कैबिनेट की घोषणा: एलन मस्क, भारतवंशी रामास्वामी, न्यूज़ एंकर पीट हेगसेथ भी शामिल

Trump cabinet announced: Elon Musk, Bharatvanshi Ramaswamy, news anchor Pete Hegseth also included

ट्रंप एक बार फिर अमेरिका के राष्ट्रपति बन गए है। अपने हैरतअंगेज़ फैसलों के साथ बयानों को लेकर चर्चा में रहने वाले ट्रंप ने अपनी टीम बनाना शुरू कर दी है। इस बार टीम में काफी सारे नए चेहरे होंगे। इस बार एक नया विभाग भी बनाया जाएगा, जिसका काम फिज़ूल खर्ची को कम करना, और सरकार को बाहर से सलाह देना होगा।

नया डिपार्टमेंट: डिपार्टमेंट ऑफ गवर्नमेंट एफिशिएंसी (DoGE)

सरकार के नए डिपार्टमेंट को लेकर ट्रम्प ने कहा कि, ‘मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि, दोनों अद्भुत अमेरिकी मेरे प्रशासन के लिए नौकरशाही को खत्म करने, फिज़ूलखर्ची में कटौती करने, गैरज़रूरी नियमों को खत्म करने और संघीय एजेंसियों के पुनर्गठन का काम करेंगे। ये हमारे सेव अमेरिका एजेंडे के लिए ज़रूरी है’

इस डिपार्टमेंट में दुनिया के सबसे अमीर उद्योगपतियों में से एक एलन मस्क के साथ भारतवंशी उद्योगपति विवेक रामास्वामी भी शामिल होंगे। एलन मस्क ने इस ज़िम्मेदारी के मिलने पर कहा कि, वो नए विभाग के ज़रिए सरकारी खर्च में 2 ट्रिलियन डॉलर की कमी कर पाएंगे। कुछ विशेषज्ञों ने मस्क के इस दावे को असंभव बताया है।

ट्रंप ने अपनी कैबिनेट में टीवी होस्ट पीट हेगसेथ को अहम ज़िम्मेदारी दी है। पीट हेगसेथ पूर्व में सैनिक के रूप में कई देशों में सेवाएं दे चुके है। ट्रंप ने पीट पर कहा कि, ‘पीट ने अपना पूरा जीवन एक योद्धा के रूप में बिताया है’।

कैबिनेट में किसे मिला कौन सा विभाग

जेडी वेंस- उपराष्ट्रपति

सुसी विल्स- चीफ ऑफ स्टॉफ

पीट हेगसेथ- रक्षा मंत्री

क्रिस्टी नियोम- होमलैंड सिक्योरिटी

एल्सी स्टैफनिक- यूएन में राजदूत

ली जेल्डिन पर्यावरण मंत्री

टॉम होमैन- इमिग्रेशन

इलॉन मस्क- DoGE

विवेक रामास्वामी- DoGE

Mahakal Temple: महाकाल मंदिर में अखाड़ा परिषद अध्यक्ष अरविंद पुरी से अभद्रता का आरोप, कर्मचारी को हटाने की मांग

रिपोर्ट: विशाल दुबे Mahakal Temple विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में कर्मचारियों…

Gorakhpur News: गोरखपुर में भाजपा की समीक्षा बैठक शुरू, मिशन 2027 की तैयारियों पर हो रहा मंथन

रिपोर्टर: अरुण कुमार Gorakhpur News उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव 2027…

भारत-न्यूजीलैंड के बीच 2 ODI कब होगा? जानें मैच की तारीख, समय और वेन्यू

2 ODI: भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज का रोमांच शुरू…