Tribal festival Bhagoria MP : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को नागलवाड़ी में आयोजित पहली कृषि कैबिनेट के दौरान जिले के प्रबुद्धजनों, उन्नत किसानों और राष्ट्रीय खिलाड़ियों से भेंट की। मुख्यमंत्री ने समाज के हर वर्ग की प्रगति को सरकार की प्राथमिकता बताते हुए कहा कि जनकल्याणकारी योजनाओं का उद्देश्य अंतिम छोर के व्यक्ति को सशक्त बनाना है।
इसके बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का जनजाति लोक उत्सव भगोरिया पर्व के अंतिम भगोरिया में बड़वानी जिले के जुलवानिया में जनजातीय बंधुओं ने अभिनंदन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव वे भगोरिया पर्व पर सम्मिलित हुए जनजाति लोगों से संवाद किया।

लखपति दीदियों और ‘ड्रोन दीदी’ का बढ़ता प्रभाव
Tribal festival Bhagoria MP : संवाद के दौरान ग्राम भागसुर की सीमा नरगावे ने निमाड़ी भाषा में मुख्यमंत्री को अपनी सफलता की कहानी सुनाई। ‘ड्रोन दीदी’ के रूप में पहचान बना चुकी सीमा ने बताया कि ग्रामीण आजीविका मिशन (NRLM) के माध्यम से उन्होंने ड्रोन संचालन और जैविक खेती का प्रशिक्षण लिया है। अब वे खेतों में उर्वरक और कीटनाशक का छिड़काव ड्रोन के जरिए करती हैं, जिससे घंटों का श्रम मिनटों में बदल गया है। मुख्यमंत्री ने महिलाओं के इस तकनीकी सशक्तिकरण और उनकी बढ़ती आय पर प्रसन्नता व्यक्त की।

खिलाड़ियों को सौगात: बड़वानी में बनेगा एस्ट्रो-टर्फ मैदान
Tribal festival Bhagoria MP : खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करते हुए मुख्यमंत्री ने बड़ी घोषणाएं कीं। नेशनल हॉकी खिलाड़ी स्नेहा मोहनिया, जिन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर तीन पदक जीते हैं, के अनुरोध पर मुख्यमंत्री ने बड़वानी में हॉकी एस्ट्रो-टर्फ (Astro-turf) की सुविधा उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। इसके साथ ही:
- एयर राइफल शूटिंग खिलाड़ी वैष्णवी महुले को राज्य स्तरीय अकादमी में प्रशिक्षण दिलाने के निर्देश दिए।
- बालिकाओं को शूटिंग की ट्रेनिंग दे रहे प्रशिक्षक नीरज को 5 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की।
उन्नत खेती और वैश्विक व्यापार का मॉडल
Tribal festival Bhagoria MP : मुख्यमंत्री ने उन किसानों और युवाओं से भी चर्चा की जिन्होंने खेती को मुनाफे का स्टार्ट-अप बना दिया है।
- गुड़ की चाय का कमाल: ग्राम घटवा के महेश पाटीदार ने बताया कि उन्होंने पीएमएफएमई योजना के तहत ऋण लेकर ‘गुड़ की चाय’ का सफल स्टार्टअप शुरू किया है, जिसके उत्पाद अब ऑनलाइन प्लेटफॉर्म (Amazon) पर भी उपलब्ध हैं।
- अमेरिका की नौकरी छोड़ शुरू किया केला निर्यात: अमोल महाजन ने बताया कि वे अमेरिका में अपनी नौकरी छोड़कर वापस आए और केले का उत्पादन शुरू किया। आज उनका उत्पाद दुबई, ईरान और इराक जैसे देशों में निर्यात हो रहा है।
Tribal festival Bhagoria MP : मुख्यमंत्री ने इन सभी उपलब्धियों की मुक्त कंठ से प्रशंसा की और कहा कि बड़वानी के ये युवा और किसान पूरे प्रदेश के लिए प्रेरणा स्रोत हैं।

