इंदौर में ट्रांसजेंडर के साथ दुष्कर्म का मामला: शादी का झांसा देकर 25 लाख रुपये हड़पे

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

BY: Yoganand Shrivastva

इंदौर: बुधवार देर रात विजयनगर थाने में एक ट्रांसजेंडर की शिकायत पर पुलिस ने दुष्कर्म और अप्राकृतिक कृत्य समेत कई धाराओं में मामला दर्ज किया है। पीड़ित का आरोप है कि आरोपी ने पहले दोस्ती की, फिर शादी का भरोसा देकर शारीरिक शोषण किया और इलाज के नाम पर लाखों रुपये हड़प लिए।

क्या है पूरा मामला
पुलिस के अनुसार, देवास निवासी 23 वर्षीय ट्रांसजेंडर फैशन डिजाइनिंग और मॉडलिंग से जुड़ा है। एक पारिवारिक समारोह में उसकी पहचान युवराज राजपूत उर्फ बन्ना से हुई थी। बातचीत के दौरान जब पीड़ित ने अपनी ट्रांसजेंडर पहचान बताई, तो युवराज ने उसे अपनाने और शादी का प्रस्ताव दिया। दोनों के बीच सोशल मीडिया के जरिए संपर्क बना रहा।

घर बुलाकर किया शोषण
पीड़ित के अनुसार, 9 मई 2024 को युवराज इंदौर आया और मुलाकात के बहाने उसके घर पहुंचा। वहां उसने पहले बातचीत की, फिर जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए। विरोध करने पर युवराज ने शादी का वादा करते हुए समझाया कि वह जल्द ही उसे अपनाएगा।

जेंडर बदलवाने का दबाव और ठगी
आरोपी ने कहा कि शादी तभी संभव है जब पीड़ित “लड़की बन जाए”। इसके बाद उसने एक डॉक्टर से इलाज शुरू कराया और बार-बार पैसों की मांग करने लगा। इस तरह इलाज और अन्य बहानों से आरोपी ने करीब 25 लाख रुपये ले लिए। बताया जा रहा है कि उन्हीं पैसों से उसने एक कार खरीदी।

दोस्तों से संबंध बनाने का दबाव
शिकायत में यह भी कहा गया है कि युवराज ने नशा कराकर अपने दोस्तों से संबंध बनाने के लिए मजबूर किया। मना करने पर उसने पीड़ित के साथ मारपीट की और धमकियां दीं।

पुलिस जांच में जुटी
विजयनगर थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर आरोपी युवराज राजपूत के खिलाफ दुष्कर्म, अप्राकृतिक कृत्य और ठगी की धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपी की तलाश की जा रही है।

Khatu Shyam Devotees: पाप मोचनी एकादशी पर रींगस रेलवे स्टेशन पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

Khatu Shyam Devotees: खाटूश्यामजी के दर्शन के लिए देशभर से पहुंचे भक्त

Chennai में सिलेंडर धमाके से दहल उठा नवल्लूर: दो मासूम बच्चों की मौत

Chennai : तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई के बाहरी इलाके नवल्लूर में रविवार

Traffic Enforcement: कोरबा में यातायात पुलिस का अभियान, सड़क जाम करने वाले ट्रेलर वाहनों पर कार्रवाई

Traffic Enforcement: बेतरतीब खड़े ट्रेलरों पर चलानी कार्रवाई कोरबा शहर की यातायात

Condolence Visit: बलरामपुर पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, भाजपा जिला अध्यक्ष के शोकाकुल परिवार से की मुलाकात

Condolence Visit: भाजपा जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश जायसवाल के घर पहुंचे मुख्यमंत्री बलरामपुर

Deer Rescue: मगरलोड में सूखे कुएं में गिरा चीतल, वन अमले ने किया ऐसे रेस्क्यू

Deer Rescue: पानी की तलाश में गांव पहुंचा चीतल, सूखे कुएं में

Road Accident: रायपुर में तेज रफ्तार ऑटो पलटा, दो बच्चे घायल, बड़ा हादसा टला

Road Accident: अनियंत्रित होकर सड़क पर पलटा ऑटो Road Accident: रायपुर में

Lucknow : भर्ती परीक्षाओं में अब नहीं चलेगा ‘विवादित’ कंटेंट: सीएम योगी की बोर्डों को सख्त हिदायत

Lucknow उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रतियोगी परीक्षाओं की शुचिता