आकाश सेन
Train Ticket Refund Rule : भारतीय रेलवे ने 1 अप्रैल 2026 से टिकट रद्द करने और बोर्डिंग स्टेशन बदलने के नियमों में बड़ा बदलाव किया है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि यह कदम कालाबाजारी रोकने और आम यात्रियों की सुविधा बढ़ाने के लिए उठाया गया है। अब अगर कोई यात्री ट्रेन छूटने से 8 घंटे तक टिकट रद्द करता है, तो ही उसे पैसा वापस मिलेगा। पहले यह समय 4 घंटे था और तब 50% रिफंड मिलता था। 24 से 8 घंटे के बीच कैंसिल करने पर अभी भी 50% पैसा ही वापस मिलेगा। इसके अलावा, अब यात्री ट्रेन छूटने से 30 मिनट पहले तक अपना बोर्डिंग स्टेशन भी बदल सकते हैं।

Train Ticket Refund Rule : केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि कि यह बदलाव इसलिए किया गया है, ताकि एजेंट और दलाल टिकटों की जमाखोरी न कर सकें। नए नियम 1 से 15 अप्रैल 2026 के बीच अलग-अलग फेज में लागू होंगे। दलालों के पैटर्न को देखते हुए यह बदलाव किया गया है। दलाल अक्सर एक्स्ट्रा टिकट बुक कर लेते थे और ग्राहक न मिलने पर ट्रेन छूटने से ठीक पहले कैंसिल कर रिफंड ले लेते थे।रिफंड के नियमों को सख्त करने से दलालों द्वारा टिकटों की ‘कॉर्नरिंग’ कम होगी और आम यात्रियों को कंफर्म टिकट मिलने की संभावना बढ़ेगी।
Train Ticket Refund Rule : टिकट रद्द करने के नए नियम
अब यात्री केवल ट्रेन छूटने से 8 घंटे पहले तक टिकट कैंसिल करके रिफंड ले सकते हैं।
ट्रेन छूटने से 24 से 8 घंटे पहले रद्द करने पर 50% पैसा वापस मिलेगा।
अगर ट्रेन पूरी तरह कैंसिल हो जाए या 3 घंटे से ज्यादा लेट हो, तो यात्री पूरा रिफंड पा सकते हैं।
चार्ट बनने के बाद भी अगर टिकट पूरी तरह वेटिंग में रहता है, तो वह ऑटोमैटिक कैंसिल होगा और पूरा पैसा वापस मिलेगा।
Train Ticket Refund Rule : बोर्डिंग स्टेशन बदलने की नई सुविधा
अब यात्री ट्रेन के शेड्यूल डिपार्चर टाइम से 30 मिनट पहले तक अपना बोर्डिंग स्टेशन बदल सकते हैं।
पहले यह सुविधा केवल चार्ट बनने से पहले थी।
बदलाव IRCTC वेबसाइट, ऐप या रेलवे काउंटर के जरिए किया जा सकता है।
ध्यान दें: एक बार बोर्डिंग पॉइंट बदलने के बाद पुराने स्टेशन से ट्रेन नहीं पकड़ी जा सकती।
नए नियमों से अब आम यात्रियों को कंफर्म टिकट मिलने की संभावना बढ़ेगी।
नए नियम 1 से 15 अप्रैल 2026 के बीच अलग-अलग फेज में लागू होंगे।
बड़े शहरों में जहां एक से ज्यादा रेलवे स्टेशन हैं, यात्री अपनी सुविधा अनुसार किसी भी नजदीकी स्टेशन से ट्रेन पकड़ सकेंगे।
read more : alia-bhatt-birthday ने बर्थडे सेलिब्रेशन की झलकियां की शेयर, फोकस से जुड़ी दिक्कतों का किया जिक्र

