ग्वालियर में दर्दनाक सड़क हादसा: तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से युवक की मौत, आरोपी फरार

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

BY: Yoganand Shrivastva

ग्वालियर:एक बार फिर तेज रफ्तार वाहन ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं। मुरार क्षेत्र के उदयपुर तिराहा के पास हुए हिट एंड रन हादसे में 25 वर्षीय युवक दीपक पाल की मौत हो गई।

हादसा कैसे हुआ
जानकारी के अनुसार, दीपक पाल मंगलवार रात मुरार बाजार से अपने घर बिजौली लौट रहा था। वह अपने बड़े भाई की बाइक (एमपी07 ZB-3238) से जा रहा था। जैसे ही वह उदयपुर तिराहा पहुंचा, एक अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि दीपक सड़क पर गिर पड़ा और गंभीर रूप से घायल हो गया।

इलाज के दौरान तोड़ा दम
राहगीरों ने तुरंत पुलिस और एम्बुलेंस को सूचना दी। एम्बुलेंस से घायल को जेएएच अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने इलाज शुरू किया। लेकिन गंभीर चोटों के चलते दीपक ने देर रात दम तोड़ दिया।

पुलिस की कार्रवाई
हादसे की सूचना मिलते ही मुरार थाना पुलिस मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया और अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अब आरोपी की तलाश में जुटी है और आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि वाहन की पहचान की जा सके।

परिवार में छाया मातम
दीपक पाल पेशे से हलवाई था और अपने पिता व भाई के साथ कैटरिंग सर्विस चलाता था। उसकी शादी चार साल पहले हुई थी और उसका एक तीन साल का बेटा है। परिवार के लिए यह दुख और बढ़ गया है क्योंकि दीपक की पत्नी इस समय गर्भवती है।

पुलिस का बयान
मुरार थाना प्रभारी मैना पटेल ने बताया कि हादसे में घायल युवक की अस्पताल में मौत हो गई है। आरोपी वाहन चालक की तलाश जारी है और CCTV फुटेज की मदद से उसे जल्द पकड़ा जाएगा।

    Khatu Shyam Devotees: पाप मोचनी एकादशी पर रींगस रेलवे स्टेशन पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

    Khatu Shyam Devotees: खाटूश्यामजी के दर्शन के लिए देशभर से पहुंचे भक्त

    Chennai में सिलेंडर धमाके से दहल उठा नवल्लूर: दो मासूम बच्चों की मौत

    Chennai : तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई के बाहरी इलाके नवल्लूर में रविवार

    Traffic Enforcement: कोरबा में यातायात पुलिस का अभियान, सड़क जाम करने वाले ट्रेलर वाहनों पर कार्रवाई

    Traffic Enforcement: बेतरतीब खड़े ट्रेलरों पर चलानी कार्रवाई कोरबा शहर की यातायात

    Condolence Visit: बलरामपुर पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, भाजपा जिला अध्यक्ष के शोकाकुल परिवार से की मुलाकात

    Condolence Visit: भाजपा जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश जायसवाल के घर पहुंचे मुख्यमंत्री बलरामपुर

    Deer Rescue: मगरलोड में सूखे कुएं में गिरा चीतल, वन अमले ने किया ऐसे रेस्क्यू

    Deer Rescue: पानी की तलाश में गांव पहुंचा चीतल, सूखे कुएं में

    Road Accident: रायपुर में तेज रफ्तार ऑटो पलटा, दो बच्चे घायल, बड़ा हादसा टला

    Road Accident: अनियंत्रित होकर सड़क पर पलटा ऑटो Road Accident: रायपुर में

    Lucknow : भर्ती परीक्षाओं में अब नहीं चलेगा ‘विवादित’ कंटेंट: सीएम योगी की बोर्डों को सख्त हिदायत

    Lucknow उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रतियोगी परीक्षाओं की शुचिता