,

कोरबा में ट्रैफिक नियमों की उड़ रही धज्जियां

- Advertisement -
Ad imageAd image
Traffic rules are being flouted in Korba

बाइक में स्टंट करते युवकों का वीडियो वायरल

कोरबा: शहर में ट्रैफिक नियमों की अनदेखी एक बार फिर सामने आई है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें पांच युवक एक ही बाइक पर सवार होकर सरेआम स्टंट करते हुए नजर आ रहे हैं। यह वीडियो टीपी नगर चौक से सुनालिया रोड की ओर जाते समय का बताया जा रहा है।

हैरानी की बात यह है कि जहां यह वीडियो शूट हुआ, वहां आमतौर पर यातायात पुलिस की तैनाती रहती है, बावजूद इसके युवकों ने नियमों की खुली धज्जियां उड़ाई। बाइक पर सवार सभी युवक बिना हेलमेट के नजर आए, और बाइक पर यूपी नंबर की प्लेट भी लगी थी, जिससे यह आशंका जताई जा रही है कि वाहन बाहरी राज्य से है।

स्थानीय लोगों ने जताई नाराजगी:
वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद आम जनता ने नाराजगी जताई है। लोगों का कहना है कि पुलिस की लचर निगरानी व्यवस्था के चलते ऐसे युवक बेखौफ होकर सड़क पर जानलेवा करतब कर रहे हैं।

पुलिस पर उठ रहे सवाल:
शहरवासियों का कहना है कि ट्रैफिक पुलिस की सुस्ती और मॉनिटरिंग की कमी के चलते ऐसी घटनाएं बार-बार सामने आ रही हैं। लोगों ने मांग की है कि वीडियो में दिख रहे युवकों की पहचान कर कड़ी कार्रवाई की जाए, ताकि नियमों की अनदेखी पर लगाम लगाई जा सके।

फिलहाल पुलिस की ओर से इस मामले में कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। अब देखना होगा कि वायरल वीडियो के आधार पर क्या कार्रवाई होती है।

Aravalli Illegal Mining Action : अरावली क्षेत्र में अवैध खनन पर कार्रवाई, वन विभाग की टीम को देख जेसीबी चालक फरार

रिपोर्ट: गुलशन कुमार Aravalli Illegal Mining Action : महेंद्रगढ़। हरियाणा के महेंद्रगढ़

Migraine Causes: महिलाओं को पुरुषों से ज्यादा क्यों होता है माइग्रेन? जानिए हार्मोन के अलावा ये कारण भी

Migraine Causes: माइग्रेन को अक्सर सामान्य सिरदर्द समझकर नजरअंदाज कर दिया जाता

Job News: रेलवे में अप्रेंटिस के 3205 पदों पर भर्ती, 31 अगस्त तक करें आवेदन

Job News: रेलवे में अप्रेंटिसशिप करने का सपना देख रहे युवाओं के

Bhopal: महिला स्वास्थ्य के लिए प्रतिबद्ध सीएम डॉ. मोहन, जानें कैसे और मजबूत की टेक होम राशन व्यवस्था

Bhopal: मध्यप्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव महिलाओं के स्वास्थ्य की

Imran Khan एक बार फिर पहुंचे अदियाला जेल, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद हुआ था मेडिकल चेकअप

Imran Khan: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को मेडिकल जांच के

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. उत्तर-मध्य छत्तीसगढ़ में भारी बारिश

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. इंदौर हत्याकांड में मासूम की