Isa Ahmad
Traffic Enforcement: बेतरतीब खड़े ट्रेलरों पर चलानी कार्रवाई
कोरबा शहर की यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने के लिए पुलिस और ट्रैफिक विभाग ने विशेष Traffic Enforcement अभियान चलाया। इस दौरान शहर के बाईपास स्थित सीएसईबी पंचवटी तिराहा के पास सड़क के दोनों ओर बेतरतीब तरीके से खड़े ट्रेलर वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की गई।
ये वाहन सड़क पर खड़े होकर जाम की स्थिति पैदा कर रहे थे, जिससे आम लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही थी।
Contents
Traffic Enforcement: मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कई वाहन जब्त
कोरबा सीएसपी ने बताया कि पुलिस ने मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 283 के तहत कार्रवाई करते हुए कई ट्रेलर वाहनों को जब्त किया है। जब्त वाहनों को पुलिस लाइन में खड़ा कराया गया है और संबंधित प्रकरण कोर्ट भेजे जा रहे हैं।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शहर में यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के लिए इस तरह की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।





